11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या आपका गांव भी है टूरिस्ट फ्रेंडली तो कीजिए बेस्ट टूरिज्म विलेज के लिए आवेदन

11 श्रेणियों में अलग-अलग गांवों का चयन किया जाएगा, केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता 2024

2 min read
Google source verification
udaipur_village.jpg

अगर आपका गांव भी टूरिस्ट फ्रेंडली है और एक आदर्श गांव है तो आप बेस्ट टूरिज्म विलेज के लिए आवेदन कर सकते हैं। देश में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय अब बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण लेकर आया है। इसके लिए बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता 2024 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में इस प्रतियोगिता में भारत सरकार ने देशभर से कुल 35 गांवों का चयन किया गया था। उदयपुर जिले के मेनार गांव को रजत पदक और श्री महावीरजी के नौरंगाबाद गांव को कांस्य पदक मिला।

जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होगी प्रतियोगिता

पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों के चयन के लिए प्रतियोगिता कराई जाती है। मंत्रालय प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण यानी सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता-2024 के लिए हेरिटेज, एग्री टूरिज्म, क्राफ्ट, ग्रीन विलेज, वाइब्रेंट विलेज, स्पिरिचुअल और वेलनेस, स्वच्छ गांव, एडवेंचर समेत कुल 11 श्रेणियों में अलग-अलग गांवों का चयन किया जाएगा। जैसे हेरिटेज में जो गांव चुना जाएगा, उसे सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव हेरिटेज कहा जाएगा। इसके तहत तीन स्तर पर प्रतियोगिता होगी। पहली प्रतियोगिता जिला स्तर, दूसरी प्रतियोगिता राज्य स्तर और तीसरी व अंतिम प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर होगी।

यहां कर सकेंगे आवेदन

प्रतियोगिता में शामिल होने को पर्यटन मंत्रालय ने आवेदन पोर्टल जारी किया है। यहां विभिन्न गांव आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जिला स्तर पर 15 अप्रेल तक www.rural.tourism.gov.in पर आवेदन किए जा सकते हैं। गांव की तरफ से भी कोई भी गांव में रहने वाला व्यक्ति आवेदन कर सकता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन ही किए जा सकेंगे।

इन आधार पर होगा मूल्यांकन -

- सांस्कृतिक और प्राकृतिक संसाधन

- सांस्कृतिक संसाधनों का संवर्धन और संरक्षण

- आर्थिक, सामाजिक, पर्यावरणीय स्थिरता

- पर्यटन विकास और मूल्य शृंखला एकीकरण

- शासन और पर्यटन की प्राथमिकता