25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भजनलाल सरकार गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश के 505 संतों का करेगी सम्मान, विभाग ने तैयार की सूची

संतों के सम्मान की सूची में प्रत्येक जिले का प्रतिनिधित्व ध्यान में रखा गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
cm bhajanlal sharma

Photo- CM Bhajanlal X Handle

गुरु पूर्णिमा के मौके 10 जुलाई को सरकार संतों के द्वार पहुंचेगी। प्रदेशभर में 505 संतों का सम्मान किया जाएगा। देवस्थान विभाग ने इसके लिए 20 लाख से ज्यादा का बजट तय किया है, वहीं प्रदेशभर से संतों की सूची तैयार की गई है।

सभी जिलों में राज्य सरकार की ओर से जनप्रतिनिधि और अधिकारी संतों का सम्मान करने पहुंचेंगे। संतों के सम्मान की सूची में प्रत्येक जिले का प्रतिनिधित्व ध्यान में रखा गया है। देवस्थान विभाग के अधीन राजस्थान से बाहर मथुरा के कुछ धर्म स्थल भी हैं। लिहाजा मथुरा के भी 8 संतों के नाम सूची में जोड़े गए हैं। सम्मान के तौर पर संतों को दक्षिणा राशि के साथ फल-प्रसाद आदि भेंट किए जाएंगे। प्रत्येक संत पर 4 हजार रुपए राशि खर्च करना तय किया गया है।

पिछले साल सूची में थे 240 नाम

भजनलाल सरकार के कार्यकाल में गुरु पूर्णिमा पर पहली बार पिछले साल संतों का सम्मान किया गया था। पिछले साल देवस्थान विभाग की ओर से बनी सूची में 240 नाम ही थे, जिसमें इस साल विस्तार करते हुए दुगुने से ज्यादा नाम रखे गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग