29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JEE Mains 2024 को लेकर बड़ी खबर, ये दो बड़ी परीक्षाएं होगी क्लैश, दुविधा में विद्यार्थी

JEE Mains And 12th Board Exams:राजस्थान बोर्ड ऑफ सैकण्डरी एजुकेशन की तरफ से 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। इस साल 10वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से और 12वीं की 29 फरवरी से प्रारंभ होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 30 मार्च तक चलेगी तो 12वीं की 4 अप्रेल तक होगी।

2 min read
Google source verification
jee_mains.jpg

Rajasthan News: राजस्थान बोर्ड ऑफ सैकण्डरी एजुकेशन की तरफ से 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। इस साल 10वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से और 12वीं की 29 फरवरी से प्रारंभ होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 30 मार्च तक चलेगी तो 12वीं की 4 अप्रेल तक होगी। लेकिन इस बार 12वीं की कुछ परीक्षाएं जेईई मैंस 2024 के दूसरे सेशन के साथ क्रैश हो सकती है। इसे लेकर विद्यार्थी दुविधा में है।

12वीं के साथ जेईई देने वाले विद्यार्थी पशोपेश में : राजस्थान बोर्ड 12वीं की कई परीक्षाएं जेईई मैंस के दूसरे सेशन की परीक्षाओं से क्लैश होने वाली हैं। क्योंकि इस साल जेईई मैंस की परीक्षा दो सेशन में होंगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA) की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार जेईई मैंस पहले सेशन की परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी तक होगी। इसी प्रकार दूसरे सेशन की परीक्षा 1 से 15 अप्रेल तक होगी। इसके बाद परिणाम जारी किया जाएगा। जेईई मैंस पहले सेशन की परीक्षा के दौरान 12वीं क्लास के विद्यार्थी बोर्ड के लिए प्रेक्टिकल परीक्षाएं दे रहे हैं। दूसरे सेशन की परीक्षा के बीच ही 12वीं की मुख्य परीक्षाएं होंगी। ऐसे में जेईई और बोर्ड परीक्षाओं तारीखें टकराने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में मैथ्स के छात्रों को दोनों परीक्षा की तैयारी करने में परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें : पड़ोसी ने की खुदाई.... 30 सैकेंड में जमींदोज हो गया दो मंजिला भवन.... देखें फोटो गैलेरी ....


इस प्रकार है 12वीं का टाइम टेबल
राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 29 फरवरी 2024 से शुरू हो रही है। पहले दिन मनोविज्ञान का पेपर है। ये परीक्षाएं 4 अप्रेल 2024 तक चलेंगी। 1 अप्रेल 2024 को हिंदी साहित्य और अन्य भाषाओं के पेपर है। वहीं 3 अप्रेल को 12वीं समाजशास्त्र का पेपर है। 4 अप्रेल को अन्य विषय जैसे ऑटोमोटिव, आईटी और टेलीकॉम जैसे ऑप्शनल सब्जेक्ट्स के पेपर होंगे।