उदयपुर . दो दिवसीय बर्ड फेयर का आगाज शनिवार को होगा लेकिन इससे एक दिन पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ की तर्ज पर बर्ड रेस का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पहली बार होने जा रहा है। बर्ड फेयर को लेकर वन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शुक्रवार को होने वाली बर्ड रेस में शहर की 40 किलोमीटर की परिधि क्षेत्र से अलग-अलग छह टीमें आज सुबह रवाना हुई, टीमें ज्यादा से ज्यादा पक्षी प्रजातियों की का विश्लेषण के साथ रिपोर्ट शाम को फील्ड क्लब में तैयार करेंगी। बर्ड फेयर में कोटा , भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौडग़ढ़, भरतपुर सहित कई जिलों से बर्ड वॉचर्स उदयपुर पहुंच रहे है। मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) राहुल भटनागर ने बताया कि बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ 23 दिसंबर की सुबह 10 बजे यहां पिछोला किनारे जंगल सफारी पार्क में होगा। इस अवसर पर ऑन स्पॉट फोटोग्राफी कॉम्पीटिशन, बर्डिंग, स्पॉट पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता के आयोजन होंगे।