23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Udaipur: भाजपा नेता से फिटनेस बिजनेस में निवेश का झांसा देकर 1.30 करोड़ रुपए ठगे, म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार

Udaipur Cyber Crime: उदयपुर में भाजपा नेता से 1.30 करोड़ की ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक साल बाद म्यूल अकाउंट धारक को गिरफ्तार किया है। साइबर फ्रॉड के लिए उपयोग में लिए गए म्यूल अकाउंट धारक सेमलिया रतलाम मध्यप्रदेश निवासी दीपेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया।

2 min read
Google source verification
BJP Leader Cyber Fraud,udaipur

भाजपा नेता से 1.30 करोड़ रुपए का साइबर फ्रॉड,फोटो एआइ

Udaipur Cyber Crime: उदयपुर में भाजपा नेता से 1.30 करोड़ की ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक साल बाद म्यूल अकाउंट धारक को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना के थानाधिकारी उपअधीक्षक विनय चौधरी ने बताया कि साइबर फ्रॉड के लिए उपयोग में लिए गए म्यूल अकाउंट धारक सेमलिया रतलाम मध्यप्रदेश निवासी दीपेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसने बैंक अकाउंट खुलवाकर बैंक किट (एटीएम, चैकबुक, नेटबैंकिंग आइडी व पासवर्ड) अन्य साथी को कमीशन पर दे रखा था। अकाउंट में 7 लाख 79 हजार 871 रुपए की फ्रॉड राशि डाली गई थी।

यह है पूरा मामला

उदयपुर में भाजपा शहर महामंत्री कोला मगरी गोकुल विलेज सवीना निवासी देवीलाल सालवी के साथ एक साल पहले ठगी का मामला सामने आया था। रिपोर्ट में बताया था कि जून 2025 में अननॉन नम्बर से आए कॉल में व्यक्ति ने खुद को क्रॉस रोड बेंगलूरु कर्नाटक में हेल्थ फिटनेस एक्यूमेंट के व्यवसाय के बारे में बताया था। उसने उदयपुर में व्यवसाय शुरू करने के लिए निवेश से व्यवसाय का लालच दिया।

इसके बदले में बड़े मुनाफे का लालच दिया। ऐसे में 6 से 25 जुलाई तक 54.50 लाख विभिन्न बैंक एकाउंट में जमा करवाए। इसके बाद भी अलग अलग बहानों से रुपए डलवाते रहे। ठगी का आभास होने पर साइबर क्राइम पोर्टल पर 28 सितम्बर 2025 को 1.30 करोड़ ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। वारदात के बाद भी आरोपी पीड़ित से और रकम बैंक खाते में डालने का दबाव डालते रहे।

आरोपी फरार, फोन किए बंद

आरोप है कि ठगी के बाद संबंधित व्यक्तियों ने मोबाइल नंबर बंद कर लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने संदिग्ध बैंक खातों की जांच कर एक म्यूल अकाउंट धारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपेन्द्र सिंह ने बैंक अकाउंट खुलवाकर बैंक किट (एटीएम, चैकबुक, नेटबैंकिंग आइडी व पासवर्ड) अन्य साथी को कमीशन पर दे रखा था। अकाउंट में 7 लाख 79 हजार 871 रुपए की फ्रॉड राशि डाली गई थी। पुलिस ने अब उसका बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया है।

सतर्कता से ही बचाव संभव

राजस्थान पुलिस ने आमजन से साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस के अनुसार अज्ञात नंबरों से फोन कॉल आने और मोटे मुनाफे का लालच मिलने पर ठगी की आशंका होने पर तुरंत साइबर पुलिस थाने को सूचना देने की भी अपील लोगों से की गई है। इसके अलावा एपीके फाइल्स अथवा अन्य कोई संदिग्ध फाइल्स मोबाइल फोन पर मिले तो उसे सीधे ओपन न करें। साइबर ठग लोगों से ठगी के नए पैंतरे अपनाते हैं जिनसे सतर्क रहने की जरूरत है।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग