3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक घर ने बना दिया पूरे मोहल्ले को ‘बदनाम बस्ती’, यहां बेखौफ चलता था जिस्मफरोशी का काला कारोबार

इस मकान व क्षेत्र के हालत इस कदर बुरे हो गए कि यहां दिनदहाड़े जिस्म का काला कारोबार चलने लगा। शहर के लोगों ने भी तो इसे 'बदनाम बस्ती' का दर्जा दे डाला।

2 min read
Google source verification

image

Madhulika Singh

Nov 14, 2016

rekha chabra

rekha chabra

अमूमन जिस्मफरोशी का कारोबार चोरी-छिपे चलता है, लेकिन शहर में रेखा उर्फ पूजा छाबड़ा ने रसूखदारों के दम पर 10 साल तक हिरणमगरी सेक्टर-6 में मौहल्ले के लोगों को 'आंख' दिखाकर खुलेआम जिस्मफरोशी का धंधा चलाया। इतना ही नहीं सेक्टर-9 स्थित आलीशान नए बंगले में महानगरों से कम उम्र की युवतियों को बुलाकर अपने पास रखा और उनके जिस्म की खुली बोलियां लगाईं।

वीआईपी व गुजरात से आने वाले रंगीले पर्यटकों के लिए उसने हर तरह से सुविधा मुहैया करवा रखी थी। वे यहां आने से पहले आंटी को कॉलकर डिमांड रखते थे, जिसे वह मनचाहे दाम लेकर पूरा करती थी। सेक्टर-6 स्थित मकान पर उन्हें सुविधा उपलब्ध करवाती थी। इस मकान व क्षेत्र के हालत इस कदर बुरे हो गए कि यहां दिनदहाड़े जिस्म का काला कारोबार चलने लगा। सुबह 10 से रात 10 तक यहां रेखा ठप्पे से बैठकर धंधा करती। उसकी इस हरकत से पड़ोसी न केवल परेशान थे, बल्कि यहां की बहन-बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया। शहर के लोगों ने भी तो इसे 'बदनाम बस्ती' का दर्जा दे डाला। इतना सबकुछ होने के बावजूद क्षेत्रवासियों की मदद के लिए न कोई पुलिस-प्रशासन आया न जनप्रतिनिधि। सब तमाशबीन बने रहे।

READ MORE: शादी का दवाब बनाया तो कॉलगर्ल को मारकर फेंक दिया

राजसमंद के केलवा में कॉलगर्ल रोमा की हत्या के मामले में रेखा आंटी के पकड़े जाने के बाद पत्रिका ने उसके पूरे नेटवर्क की पड़ताल की। रेखा के दोनों क्षेत्रों के लोगों से चर्चा की तो उसकी गिरफ्तारी से सन्न हो गए। यकायक विश्वास नहीं हुआ कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हालांकि उनकी आंखों में इससे संतोष के भाव जरूर दिखे, लेकिन प्रतिक्रिया किसी ने नहीं दी। साफ दिख रहा था कि उनके दिमाग में आंटी की करतूतों का डर था। इसके चलते ही जैसे उसके बारे में जानकारी लेनी चाही तो सब पल्ला झाड़कर खिसक गए।

इसलिए फंसी शिकंजे में

रेखा उर्फ पूजा ने तीन दिन पूर्व अपने आवास पर कॉलगर्ल रेशमा उर्फ रोमा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसका पुत्र अनिल व चालक धनराज शव को केलवा फेंक आए। पत्रिका ने शनिवार के अंक में 'कॉलगर्ल ने ब्लेकमैल किया तो उसने मारकर फेंक दिया' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर पूरे मामले का खुलासा किया। फिलहाल तीनों आरोपित राजसमंद के केलवा थाना पुलिस की गिरफ्त में है।

READ MORE: बेदर्दी से हत्या कर खाई में फेंका महिला का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

बेटे को जेल भेजा, कॉलगर्ल को मारा

रेखा के मनीष व अनिल दो पुत्र हैं। कॉलगर्ल रोमा के उसके घर पर रहने के कारण मनीष उसके करीब आ गया। बाद में रोमा के गर्भवती होने पर परिवार में झगडे़ हो गए। लेकिन मनीष का लगाव रोमा के प्रति कम नहीं हुआ। एेसे में उसने पुत्र को झगड़े में फंसाकर थाने में मामला दर्ज करवाकर उसे जेल भिजवा दिया। इससे पहले कि उसकी जमानत होती उसने रोमा को रास्ते से हटा दिया।


ये भी पढ़ें

image