
उदयपुर . धारा144 निषेधाज्ञा में ही शनिवार को राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने का जश्न मना। निषेधाज्ञा के दौरान ही उदयपुर में शनिवार को जिला स्तरीय समारोह, प्रदर्शनी और जनसभा आयोजित हुई। गौरतलब है कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने उदयपुर में धारा 144 लागू कर रखी है। इस समारोह के लिए शुक्रवार को जिला कलक्टर ने विशेष अनुमति दी है।
जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उदयपुर की ओर से शनिवार सुबह 11 बजे उदयपुर के गांधी ग्राउण्ड पर जश्न शुरू हुआ जिसमें प्रदर्शनी के साथ ही जनसभा भी हुई । इधर, जिला प्रशासन ने 13 दिसम्बर को उदयपुर जिले में अग्रिम आदेश तक धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की थी।
कार्ड भी भगवा रंग में प्रिंट कराया
सरकार के चार साल पूरे होने पर उदयपुर में शनिवार को हुए जिला स्तरीय समारोह, विकास प्रदर्शनी व जनसभा को लेकर इस बार जिला प्रशासन ने अशोक चिह्न अंकित करने की बजाय भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का फूल अंकित कर दिया। बड़ी बात यह है कि कार्ड भी भगवा रंग में छपवाया गया है। जबकि अब तक जिला प्रशासन या अन्य किसी सरकारी कार्यक्रम में छपने वाले कार्डों पर अशोक चिन्ह अंकित होता रहा है। लेकिन भाजपा के साथ जश्न में डूबे जिला प्रशासन ने इसे दरकिनार कर कमल के फूल के लोगो का उपयोग किया है। जानकार इसे सत्ताधारी पार्टी का प्रचार बता रहे हैं।
सरकारी धन का दुरुपयोग
पहली बात तो जश्न किस बात का मना रहे हैं, किया तो कुछ भी नहीं राजस्थान में। फिर भी दिखावे के लिए जश्न मनाना ही है तो पार्टी के खर्चे से मनाए। सरकारी धन का दुरुपयोग क्यों कर रहे है? प्रशासन ने कार्ड केसरिया रंग में कैसे छपवाया और भाजपा का चुनाव चिन्ह कैसे अंकित कर दिया? प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं, बेरोजगार भटक रहे हैं, कर्मचारी हड़ताल पर हैं, किसान रो रहा है, स्कूल बंद कर रहे हैं, नई भर्ती नहीं कर रहे हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है।
लालसिंह झाला, अध्यक्ष, उदयपुर देहात कांग्रेस कमेटी
अनुमति दी
धारा 144 में इस सरकारी आयोजन को लेकर शुक्रवार को स्वीकृति मांगी गई, हमने आयोजन की अनुमति दी ।
बिष्णुचरण मल्लिक, जिला कलक्टर
Published on:
16 Dec 2017 07:52 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
