23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लो आ गया ढाई सौ रुपए का सिक्का

250 का स्मारक सिक्का व डाक टिकट जारी

less than 1 minute read
Google source verification
लो आ गया ढाई सौ रुपए का सिक्का

लो आ गया ढाई सौ रुपए का सिक्का

उदयपुर . राज्यसभा के 250वें सत्र की विशेष उपलब्धी को यादगार बनाने के लिए भारत सरकार की मुंबई टकसाल द्वारा 250 रुपए मूल्य का सिक्का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जारी किया। सिक्के के अग्रभाग पर अशोक स्तंभ के नीचे 250 अंकित है। वहीं, इसके पृष्ठ भाग पर लहराते तिरंगे के साथ संसद भवन का चित्र और महात्मा गांधी के साथ राज्यसभा चैम्बर की बैठक का चित्र उकेरा गया है।

लेकसिटी न्यूमिसमेटिक सोसायटी सदस्य महेश जैन ने बताया कि भारत में जारी होने वाला यह सिक्का स्मारक आम चलन में नहीं आएगा। हालांकि, कोई भी व्यक्ति ऑन लाइन बुकिंग कराकर इसे मंगवा सकता है।

इस अवसर पर भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा 5 रुपए मूल्य का गोल आकार का डाक टिकट भी जारी किया गया। बता दें, इस पर संसद भवन परिसर का चित्र व २50वां राज्यसभा सत्र अंकित है। नई तरह के सिक्के और डाक टिकट के संग्रह को लेकर उन लोगों में उत्साह है, जो डाक टिकट और मुद्रा का संग्रह करते हैं। उदयपुर फिलेटेली क्लब के सदस्यों ने भी इन सिक्कों, डाक टिकटों का संग्रह किया है।