
कांग्रेस ने किया सत्याग्रह: राहुल की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद शांतिपूर्ण विरोध
कांग्रेस के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को गुलाब बाग में सत्याग्रह कर शांतिपूर्ण विरोध जताया। उदयपुर शहर व देहात जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सत्याग्रह किया गया। इसमें जिलेभर के कांग्रेस नेता शामिल हुए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गुलाबबाग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह कर विरोध जताया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा सरकार की उद्योगपति अडानी के पक्ष में क्रोनी कै कैपिटलिज्म की नीति के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि सत्याग्रह कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी के भजन गाये गए।इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अहंकारी मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ सड़क पर उतरेगा और आमजन को उनकी कुत्सित मानसिकता के बारे में बताएगा। देहात प्रवक्ता टीटू सुथार ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, निवर्तमान देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला, श्रम आयोग के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, बसंती देवी मीणा, पंकज कुमार शर्मा, सज्जन कटारा, जगदीश राज श्रीमाली, त्रिलोक पूर्बिया, मांगीलाल गरासिया, डॉक्टर मधुसूदन शर्मा, विवेक कटारा, सुरेश श्रीमाली, वीरेंद्र वैष्णव, दिनेश श्रीमाली, मौजूद थे। सुबह दस बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन शाम पांच बजे तक चला।
-----
एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में एनएसयूआई की ओर से शनिवार को मशाल यात्रा निकाली गई। प्रदेश महासचिव मोहित नायक ने बताया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करना गलत कदम है। मशाल यात्रा के दौरान पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह देवड़ाख् अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष रोहित पुरोहित सहित कई छात्र नेता मौजूद थे।
Published on:
27 Mar 2023 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
