
उदयपुर . अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में राहुल गांधी के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उदयपुर के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह परवान पर है। शाम को उन्होंने खुशी से नाचते-गाते चेतक सर्कल पर आतिशबाजी की और मिठाई खिलाते हुए जश्न मनाया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता चेतक सर्कल चौराहा पर पहुंचे, जहां पर राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी की। शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। शर्मा ने इस मौके पर कहा कि युवा एवं जोशीले नेतृत्व से कांग्रेस पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता चेतक सर्कल चौराहा पर पहुंचे, जहां पर राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी की। शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं व पार्टी में नई शक्ति व जोश का संचार होगा। कांग्रेस नेता सुरेश श्रीमाली, पंकज कुमार शर्मा, त्रिलोक पूर्बिया, प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, गणेश डागलिया, मुजीब सिद्दिकी, रियाज हुसैन, फिरोज अहमद शेख दीपक सुखाडिय़ा, मोहनलाल शर्मा आदि उपस्थित थे।
इंटक कार्यालय में इंटक नेता जगदीशराज श्रीमाली, नारायण गुर्जर, ख्यालीलाल मालवीय ने खुशी जताई। उदयपुर भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष मथुरेश नागदा, एनएसयूआई के नेता रोहित पालीवाल, महेन्द्र एच. पारीक, शिवनारायण जाट, मयूर दवे ने भी खुशी जताई।
कार्यकर्ताओं में खुशी
धरियावद. राहुल गांधी के कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह राणावत, पूर्व विधायक नगराज मीणा के नेतृत्व में आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी गई। यूथ अध्यक्ष सुजीत कोठारी, पूर्व उपप्रधान देवेन्द्र दमामी सहित पदाधिकारी मौजूद थे।
Published on:
12 Dec 2017 02:08 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
