18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में सोती हुई महिलाओं के साथ हुआ ऐसा कि उदयपुर में यहां मच गया हड़कंप

एक घटना काडा की भागल में हुई, वहीं दूसरी घटना रेहटां की भागल में हुई।

2 min read
Google source verification
crime in udaipur

सिन्दु. क्षेत्र के काडा की भागल और रेहटां की भागल में उचक्कों सिंदु क्षेत्र में वारदात ने दो महिलाओं की नथ छीन ली। एक घटना काडा की भागल में हुई, वहीं दूसरी घटना रेहटां की भागल में हुई।


पीडि़ता चोखी पत्नी गोदा डांगी ने बताया कि रात को घर के बरामदे में सो रही थी। अचानक रात करीब दो बजे घर के पास बाड़े की दीवार फांदकर चोर अंदर आए। नथ छीनकर भाग गए। पीडि़ता के चिल्लाने पर बस्ती के लोग एकत्रित हो गए।

आसपास ढूंढऩे का प्रयास किया, लेकिन उचक्कों का पता नहीं चल पाया। यहां से दो किलोमीटर दूर काडा की भागल में अमरी पत्नी रोडा डांगी ने बताया की नथ छीनी।

पीडि़ता ने बताया कि घर के सभी लोग छत पर सो रहे थे। रात करीब तीन बजे पास के बाड़े का ताला तोडकऱ चोर अंदर घुसे। दीवार फांदकर छत पर पहुंच गए। वहां पर चोरों ने पीडि़ता की नथ छीन ली और भाग छूटे।

पीडि़ता के चिल्लाने पर लोग जाग गए। चोरों ने भागते हुए ग्रामीणों पर पत्थर फेंके। ग्रामीणों ने बताया कि उचक्के दो जने थे। सूचना पर घासा थाने के एएसआई मौके पर पहुंचे।

READ MORE: जातिगत गाली गलौच व मारपीट का मामला दर्ज
घासा. थाना क्षेत्र के खरवड़ो का गुडा निवासी व्यक्ति ने उसके साथ गाली गलौच का मामला दर्ज कराया है।


प्राथी रामलाल पुत्र वेणीराम भील ने रिपोर्ट दी कि उसके घर के पास पड़त जमीन पर मवेशियों के लिए प्याऊ बनाई थी। प्याऊ से कुछ आगे देवीसिंह पुत्र नवलसिंह राजपूत का बीड़ा है। देवीसिंह ने प्याऊ बनाने से रोका, जबकि जमीन पर देवीसिंह का हक नहीं है। शनिवार को देवीसिंह का सालेरा निवासी भभूतसिंह आया और जातिगत गाली गलौच करने लगा। जमीन पर देवीसिंह का हक बताते हुए झगडऩे लगा।

आरोप है कि भभूतसिंह ने रामलाल को काट लिया। भागते रामलाल पर पत्थर मारा, जिससे वह लहूलूहान हो गया। पड़ौसियों ने बीच बचाव किया। रामलाल ने जातिगत गाली गलौच और मारपीट का मामला दर्ज करवाया।