दिनदहाड़े आभूषण व 50 हजार पार
धरियावद. भोजपुर के मुणिया ग्राम में मंगलवार दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशान बना सोने-चांदी के आभूषणों सहित करीब 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ किया। इस संबंध में आंगनवाड़ी कर्मिक कमला देवी लोहार ने धरियावद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया कि दोपहर को वह मिटिंग में हिस्सा लेने आंगनवाड़ी केन्द्र पारेल गई थी। इस दौरान चोर उनकी बहुओं के सोने का भुजबल, सोने की चूडिय़ां, सोन का मंगलसूत्र, सोने की चेन, चूडिय़ा, सोन की रखड़ी, टीका, बहुओं की 20 तोले की सोने की 8 चेन, 7 लेडिज घड़ी सहित 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर गए। थानाधिकारी सिंकदर खान ने मौका मुआयना किया।