16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Udaipur: छह साल बाद सिटी पैलेस में सार्वजनिक मंच से देश-विदेश की विभूतियों का सम्मान, पत्रिका के भुवनेश जैन को मिला महाराणा मेवाड़ सम्मान

Udaipur News: सिटी पैलेस के माणक चौक में आयोजित महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन के 42वां वार्षिक सम्मान समारोह में पत्रिका समूह के डिप्टी एडिटर भुवनेश जैन को महाराणा मेवाड़ सम्मान से नवाजा गया।

2 min read
Google source verification
Patrika Group Deputy Editor Bhuvnesh Jain
Play video

पत्रिका समूह के डिप्टी एडिटर भुवनेश जैन को महाराणा मेवाड़ सम्मान देते डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़। फोटो: पत्रिका

उदयपुर। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन का 42वां वार्षिक सम्मान समारोह रविवार शाम सिटी पैलेस के माणक चौक में आयोजित हुआ। इसमें देश-विदेश की 104 विभूतियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समर्पण समारोह में प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया सहित 1 अंतरराष्ट्रीय, 5 राष्ट्रीय, 9 राज्यस्तरीय अलंकरण दिए।

पत्रिका समूह के डिप्टी एडिटर भुवनेश जैन को महाराणा मेवाड़ सम्मान दिया गया। फाउंडेशन के महाराणा मेवाड़ अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अवॉर्ड दिए।

अरविन्द सिंह मेवाड़ के नाम से अवॉर्ड

पर्यटन क्षेत्र में विशेष योगदान को लेकर मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविन्द सिंह मेवाड के नाम से अवॉर्ड की शुरुआत की गई है। पहला अवॉर्ड आइएचसीएल ग्रुप के एमडी और सीईओ पुनीत चटवाल को दिया गया।

खास बात ये रही

कोरोनाकाल से पहले 1 मार्च 2020 को सार्वजनिक समारोह के रूप में आयोजन हुआ था। इसके बाद यह पहला मौका है, जब विभूतियों के सम्मान का साक्षी पूरा शहर बना। आयोजन हर साल होते रहे, लेकिन सार्वजनिक मंच के बजाय संक्षिप्त रूप से किए जाते रहे। आयोजन से कई में उदयपुर व मेवाड़ क्षेत्र से प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया था।

पिता की गैर मौजूदगी का सन्नाटा: लक्ष्यराजसिंह

लक्ष्यराजसिंह ने कहा कि पिता की गैर मौजूदगी का सन्नाटा है। उनका आशीर्वाद हौसला देता है। दादा भगवत सिंह की सोच से फाउंडेशन सम्मान की नींव रखी। हमारी संस्कृति ही है, जिससे लोगों को प्रेरित करना चाहते हैं। डेढ़ सौ साल पहले बालिका शिक्षा को बढ़ावा मेवाड़ की सोच रही है। डॉ. मॉली ने कहा कि यहां के धर्म, भाषा, संबंधों में भी अलग रूप और रंग का इतिहास है। पुनीत चटवाल ने पर्यटन क्षेत्र में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की सराहना की।