27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Udaipur: ‘मैं मरूंगी और मारूंगी…’ जेठ को ऑडियो भेज पति पर कुल्हाड़ी से किया हमला, फिर लगा लिया फंदा

Wife Attacks Husband With Axe: उदयपुर के गोगुंदा क्षेत्र में पत्नी ने पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मृत समझ लिया और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गंभीर घायल पति का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
2 min read
Google source verification
Udaipur Murder Case

Photo: Patrika

Udaipur Crime News: उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। मजावड़ी गांव में पत्नी ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसे मृत समझकर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल पति का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय उमेश गमेती और उसकी पत्नी 21 वर्षीय दुर्गा गमेती गुरुवार रात गांव में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दुर्गा ने कुल्हाड़ी उठाकर पति उमेश पर कई वार कर दिए। हमले में उमेश गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गया।

पति को मृत समझकर कर लिया सुसाइड

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति पर हमला करने के बाद दुर्गा ने उसे मृत समझ लिया। इसके बाद उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार दोपहर तक घर से कोई बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो दुर्गा फंदे पर लटकी मिली, जबकि उमेश गंभीर हालत में पड़ा था। ग्रामीणों ने तुरंत उमेश को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जेठ को भेजा था ऑडियो संदेश

घटना से पहले दुर्गा ने अपने जेठ को एक ऑडियो संदेश भेजा था। इसमें उसने कहा, “मैं मरूंगी और मारूंगी, दादा अलविदा। मेरी मौत के बाद किसी को परेशान मत करना।” पुलिस ने ऑडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। इस पूरे मामले मेंं पुलिस जेठ से भी पूछताछ कर रही है। परिवार ने पुलिस को बताया कि दोनों की शादी कुछ महीनों पहले ही हुई थी। अक्सर कहीं पर जाते थे तो बाइक पर दोनों साथ ही जाते थे। इससे पहले कभी दोनों में किसी बड़े विवाद के बारे में परिवार को सूचना नहीं मिली थी। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। गंभीर घायल पति के पर्चा बयान के आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। मृतका के परिवार को सूचना दी गई है।