6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीजल छिडक़ लगाई आग, युवक की मौत

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
crime in udaipur

Crime

उदयपुर.सवीना थाना क्षेत्र के धोल की पाटी गांव में रुपए का तकाजा करने गए युवक पर डीजल छिडक़ आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक की इलाज के दौरान एमबी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि 18 अक्टूबर को धोल की पाटी निवासी अशोक लोहार पुत्र नारायण लोहार गांव के ही मोहन नायक पुत्र कृष्णा नायक से उधारी के रुपए का तकाजा करने उसके घर पहुुंचा तो मोहन ने उस पर डीजल छिडक़ कर आग लगा दी। गंभीर हालत में उसे एमबी अस्पताल के बर्न वार्ड मे भर्ती करवाया गया, जहां पुलिस को बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने पहले आरोपी को जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। उसकी मौत के बाद पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज किया है।

READ MORE : Patrika Sting : प्रशिक्षण है या 'छलावा, जहां पढ़ाया, वहीं सुलाया...आशा के प्रशिक्षण में क्‍या हो रहा...जानिए हकीकत, video

बैंक मैनेजर के सूने मकान में लाखों की चोरी

उदयपुर.सविना थाना क्षेत्र के गोकुल विलेज निवासी बैंक मैनेजर के सूने मकान से चोर लाखों के जेवर, सोने चांदी के सिक्के और 50 हजार की नकदी चुरा ले गए। वारदात के समय मकान मालिक परिवार सहित जावरमाइंस गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश श्ुारू कर दी है।एएसआई सवराम ने बताया कि 19 अक्टूबर को गोकुल विलेज निवासी बैंक फाइनेंस मैनेजर कन्हैया पुत्र एस राजगोपाल जावरमाइंस गए हुए थे। पीछे से सूने मकान में चोर घुसे। मकान मालिक के लौटने पर वारदात का पता लगने पर रिपोर्ट दी गई। कन्हैया ने पुलिस को बताया कि चोर सोने की 21 अंगूठियां, 4 चेन, 3 टॉप्स की जोड़ी, 20 चांदी के सिक्के, 4 सोने के सिक्के,चांदी के कुछ बर्तन और 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।