उदयपुर . अहमदाबाद मार्ग पर खांडी ओबरी के निकट दीपावली के दिन एक अनियंत्रित कार ने सडक़ किनारे खड़े पांच लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में दो युवक की मौत हो गई तथा तीन गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एमबी. चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।खेरवाड़ा थानाधिकारी राजेन्द्रङ्क्षसह ने बताया कि दीपावली के दिन खांडी ओबरी निवासी सोहनलाल (25) पुत्र हाजा मीणा, बोकला (बिछीवाड़ा) निवासी अजय (23) पुत्र रमेश खराड़ी दो बाइक पर अपने तीन साथियों के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। उसी समय खेरवाड़ा की तरफ से तेज गति से आई कार ने सभी को चपेट में लिया। हादसे के बाद पुलिस ने सभी को एमबी.चिकित्सालय पहुंचाया जहंा सोहनलाल व अजय ने दम तोड़ दिया तथा तीन को गंभीर घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। खेरवाड़ा थाना पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया।