5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में पर्यटकों की राह अब होगी आसान, दीपावली बाद बढ़ेगी फतहपुरा चौराहा की चौड़ाई

Diwali Gift : माउंट आबू और नाथद्वारा से उदयपुर में आने-जाने वाले पर्यटकों को राहत के लिए फतहपुरा चौराहे की चौड़ाई दीपावली के बाद बढ़ाए जाने की योजना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 28 Oct 2024, 3:39 PM IST

Udaipur Tourists Journey Easier Fatehpura Crossing width increase after Diwali

Diwali Gift : माउंट आबू और नाथद्वारा से शहर में आने-जाने वाले पर्यटकों को राहत के लिए फतहपुरा चौराहे की चौड़ाई दीपावली के बाद बढ़ाए जाने की योजना है। इस मामले में कुछ दुकानदारों की ओर से पिछले करीब सत्रह वर्ष से उच्च न्यायालय में दायर याचिका पिछले दिनों खारिज हो गया। अब उदयपुर विकास प्राधिकरण जल्द ही इस चौराहे की चौड़ाई बढ़ाने का कार्य शुरू करेगा। माना जा रहा है कि चौराहे की चौड़ाई बनने से जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी।

हाईकोर्ट ने खारिज किया स्टे

दरअसल शहर में आने वाले व यहां से माउंट आबू और नाथद्वारा जाने वाले ज्यादातर पर्यटक इसी मार्ग से प्रवेश और प्रस्थान करते हैं। ऐसे में वाहनों की संख्या अधिक होने से इस चौराहे पर अक्सर जाम के हालात बन जाते हैं। साइफन मार्ग पर बोटल नेक बनने से ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए फतहपुरा चौराहे के एक छोर पर बनी चार दुकानों की भूमि को अवाप्तक यूडीए पूर्व में ही इस हिस्से को चौड़ा कर चुका है। जबकि दूसरे छोर 2007 से 14 दुकानदारों ने राजस्थान उच्च न्यायालय से स्टे ले रखा था। जिसे गत दिनों न्यायालय ने खारिज कर दिया। ऐसे में जल्द ही इस छोर पर भी मार्ग की चौड़ाई बढ़ने की उमीद जगी है।

यह भी पढ़ें :Railways : रेलवे का बड़ा बदलाव, अब पेंट्रीकार में नहीं बनेगा खाना

इनका कहना …

फतहपुरा चौराहे की चौड़ाई बढ़ाने का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। मामले में पिछले कई वर्ष से राजस्थान उच्च न्यायालय में दायर याचिका का निस्तारण हो चुका है। दुकानदारों के स्टे को न्यायालय ने खारिज कर दिया है।

राहुल जैन, आयुक्त, उदयपुर विकास प्राधिकरण

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : सरकारी स्कूलों में मिड डे मील पर अपडेट, तीन माह से नहीं मिला बजट

भुवाणा से आरके सर्कल मार्ग होगा 80 फीट चौड़ा

दूसरी ओर नाथद्वारा मार्ग पर शहर में आने-जाने वाले पर्यटकों के वाहनों के कारण भुवाणा से आरके सर्कल के बीच भी जाम की समस्या रहती है। इससे निजात के लिए इस मार्ग को 80 फीट चौड़ा करने की योजना है। इसके लिए सर्वे का कार्य चल रहा है। पूर्व में सुखाड़िया सर्कल से भुवाणा चौराहे तक एलिवेटेड रोड बनाने की योजना थी। इसके लिए बजट भी मंजूर हो चुका था, लेकिन व्यापारियों के आग्रह पर इस योजना में बदलाव कर अब इस मार्ग की चौड़ाई 80 फीट करने के विकल्प पर कार्य शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें :Good News : मूंगफली उत्पादन में बीकानेर देश में अव्वल, पैदावार जानेंगे तो रह जाएंगे दंग