2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News : मूंगफली उत्पादन में बीकानेर देश में अव्वल, पैदावार जानेंगे तो रह जाएंगे दंग

Rajasthan News : देश में बीकानेर जिला मूंगफली उत्पादन में इस बार गुजरात के राजकोट को भी पछाड़ रहा है। मतलब साफ है कि मूंगफली उत्पादन में बीकानेर देश में अव्वल है। पैदावार जानेंगे तो रह जाएंगे दंग।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 28 Oct 2024, 11:38 AM IST

Bikaner is Number One in Peanut Production in Country You will be Surprised if You know Yield

दिनेश कुमार स्वामी
Rajasthan News : देश में बीकानेर जिला मूंगफली उत्पादन में इस बार गुजरात के राजकोट को भी पछाड़ रहा है। पिछले साल के मुकाबले उत्पादन में करीब 28 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ जिले में 55 लाख क्विंटल मूंगफली उत्पादन रहने का अनुमान है। एक सर्वे में गुजरात के राजकोट जिले में कुल उत्पादन 53 लाख क्विंटल रहने के आंकड़े सामने आए हैं। जबकि बीकानेर जिले में करीब 40-45 लाख क्विंटल का कारोबार अनाज मंडियों में तथा बीज, फुटकर विक्रेताओं, ऑयल व गोटा मिलों के जरिए सीधी खरीद 10-15 लाख क्विंटल रहने का अनुमान है। फिलहाल जिले में बीकानेर, लूणकरनसर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा, बज्जू क्षेत्र में मूंगफली की खेती होती है। इस साल किसानों ने 2 लाख 80 हजार हैक्टेयर में बुवाई की। समय पर बारिश, कीट या व्याधि का प्रकोप न होने से प्रति हेक्टेयर डेढ़ से दो क्विंटल उत्पादन बढ़ा है। किसानों से बातचीत में पता चला कि प्रति हैक्टेयर औसत उत्पादन 2100 से 2200 क्विंटल के बीच रह रहा है।

दो साल का रेकॅार्ड टूटेगा

अनाज मंडी के व्यापारी मोतीलाल सेठिया के अनुसार साल 2023 में मूंगफली की फसल कमजोर थी। जबकि साल 2022 में बीकानेर अनाज मंडी ने एक करोड़ बोरी से अधिक मूंगफली का कारोबार हुआ था। साल 2024 में 2022 के रेकॉर्ड को बीकानेर अनाज मंडी पीछे छोड़ देगी। यहां करीब सवा करोड़ बोरी से अधिक मूंगफली की अनाज मंडी में आवक रहने वाली है।

यह भी पढ़ें :Railways : रेलवे का बड़ा बदलाव, अब पेंट्रीकार में नहीं बनेगा खाना

बुवाई क्षेत्र 7 हजार हेक्टेयर बढ़ा

जिले में मूंगफली का बुवाई क्षेत्र साल 2022-23 में 2 लाख 73 हजार हेक्टेयर रहा था। जबकि साल 2023-24 में 2 लाख 80 हजार हेक्टेयर रहा। बुवाई क्षेत्र में भले 7 हजार हेक्टेयर की बढ़ोतरी रही।
कैलाश चौधरी, संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार)

अभी आधे से ज्यादा माल आना शेष

साल 2023-24 में 27 लाख 48 हजार 655 क्विंटल और इस साल सितम्बर अंत तक 19 लाख 9 हजार 947 क्विंटल मूंगफली मंडियों में आई है। मंडियों में 40 लाख क्विंटल की आवक रह सकती है।

नवीन गोदारा, सचिव कृषि उपज मंडी समिति बीकानेर

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : सरकारी स्कूलों में मिड डे मील पर अपडेट, तीन माह से नहीं मिला बजट