2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपको खाता नम्बर बता रहा हूं, बीस हजार रुपए डलवा देना, नम्बर बढ़ा दूंगा, पढ़े यह ठगी का खेल

मामला नवोदय प्रवेश परीक्षा से जुड़ा है, जो छह अप्रेल को हुई थी। नवोदय विद्यालय में चयन के नाम पर ठगी के प्रयास परीक्षा में नम्बर बढ़ाने के नाम पर मांग रहे रुपए कीमत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

chandan deora

•

Updated: 26 Apr 2019, 10:47 AM IST

चन्दनसिंह देवड़ा/उदयपुर. .....ये तो केवल तीन उदाहरण मात्र है, जिले में इन दिनों करीब साढ़े हजार अभिभावकों को ठगने की तैयारी चल रही है। ठगों का दुस्साहस देखिए कि अब ये बच्चे के परीक्षा में नम्बर बढ़ाने के नाम पर अभिभावकों और स्कूल संचालकों से रुपए मांगने से भी नहीं डर रहे हैं। मामला नवोदय प्रवेश परीक्षा से जुड़ा है, जो छह अप्रेल को हुई थी। उदयपुर जिले में करीब 8 हजार बच्चों ने आवेदन किया था, जिसमें से करीब साढ़े 6 हजार छात्र उपस्थित रहे। इसका परिणाम सीबीएसइ घोषित करेगा लेकिन ठग कभी जयपुर तो कभी दिल्ली का बताकर अभिभावकों से कह रहे हैं, उनके बच्चे की कॉपी मिली है। परीक्षा में नम्बर बढ़ाकर प्रवेश सुनिश्चित कर देगा लेकिन उसकी कीमत चुकानी होगी। कुछ अभिभावकों ने तो कहे अनुसार राशि दे भी दी, लेकिन अब ठगे जाने पर बदनामी के डर से आगे नहीं आ रहे हैं। उदयपुर, मावली, मेनार, गोगुंदा, सलम्बूर व वल्लभनगर के कुछ अभिभावकों ने इस संबंध में जानकारी दी है।

इस तरह से हो रही है बातचीत
नवोदय विद्यालय के हेड ऑफिस से बोल रहा हूं, आपके बच्चे की कॉपी चेक कर रहा हूं। आपने बच्चे के कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। उसके दो नम्बर कम पड़ रहे हैं, आपको खाता नम्बर बता रहा हूं, बीस हजार रुपए डलवा देना, नम्बर बढ़ा दूंगा। मेनार से करीब 30 बच्चों ने नवोदय विद्यालय मेें प्रवेश के लिए आवेदन किया था। एडमिशन सुनिश्चित करवाने का दावा कर रहे गिरोह का मोबाइल नंबर टेलीकॉम सर्किल बिहार का है, वही एक अन्य नम्बर दिल्ली का बता रहा है।

पाली में एसपी ने कहा- मामला दर्ज करो
ऐसा ही मामला पाली जिले में सामने आया। कुछ परिजन और स्कूल संचालक फरियाद लेकर संबंधित थाने में गए लेकिन वहां उन्हें टरका दिया। ऐसे में अभिभावकों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की तो उन्होंने तत्काल मामले की जांच कर मामला दर्ज करने को कहा है। साइबर टीम से वहां जांच करवाई जा रही है।


अभिभावक सावधान रहें
इस मामले को लेकर हमने थाने एवमं पुलिस अधीक्षक उदयपुर को पत्र लिखकर अवगत करवा दिया है। अभिभावक इस तरह के फर्जी कॉल से परेशान हैं, हमने उन्हें सावधान रहने को कहा है। डॉ. मेहबूब अली, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली

केस (एक)
मेनार के सुरेश दियावत के मोबाइल पर 919128130460 नंबर से कॉल आया और नवोदय विद्यालय के हेड ऑफिस से बताकर सुरेश की भतीजी देवांशी मेनारिया के 3 अंक जोडऩे के नाम पर 20 हज़ार खाते मे जमा कराने के लिए कहा गया।

केस (दो)
मेनार निवासी खूबी लाल मन्द्रावत के पास आया कि अजमेर से बोल रहा हूं, बिटिया के दो नम्बर कम पड़ रहे हैं, 10 हजार रुपए जमा करा दो, सलेक्शन हो जाएगा। जवाब मेें खूबीलाल ने कहा कि बेटी तो बीमार थी, परीक्षा भी नहीं दे पाई। ऐसा सुनते ही ठग ने फोन काट दिया।

केस (तीन)
डांगियान गांव में एक निजी स्कूल संचालक के पास इस तरह का फोन आया और प्रवेश सुनिश्चित के नाम पर राशि की मांग कर डाली।


फोन कहीं ओर से, खाता अन्य शहर का
वल्लभनगर तहसील के एक अभिभावक के पास गुरुवार को सलेक्शन की गारंटी लेते हुए एक जने ने फोन किया। कॉल किसी अन्य शहर से आई और खाता संख्या किसी अन्य शहर की बैंक का दिया। कॉल करने वाला व्यक्ति बच्चे का नाम, रोल नम्बर व रजिस्ट्रेशन नम्बर तक बता रहा है।