2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali Mela Udaipur 2017: उदयपुर के दीपावली मेले में लाफ्टर शो की जगह अब पंजाबी नाइट

कलाकारों के पैनल बनाए

2 min read
Google source verification
udaipur nagarnigam

उदयपुर . नगर निगम प्रांगण में होने वाले दीपावली मेले में इस बार लाफ्टर शो की जगह पंजाबी नाइट होगी। निगम की सांस्कृतिक समिति की लगातार दूसरे दिन मंगलवार को बैठक हुई लेकिन कलाकारों के नामों पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका। महापौर चन्द्रसिंह कोठारी के कक्ष में हुई बैठक में महापौर व समिति अध्यक्ष जगदीश मेनारिया के साथ नामों को लेकर चर्चा की गई।

समिति ने हर कार्यक्रम के पांच-पांच कलाकारों के नामों का पैनल बनाया। अब बुधवार को समिति होने वाली बैठक में पैनल में से एक-एक का नाम तय कर लिया जाएगा। प्रायोजक के जरिए होने वाले कवि सम्मेलन को लेकर भी पैनल बनाया गया और समिति कवियों के नाम तय कर देगी। समिति ने इस बार लाफ्टर शो की जगह पर पंजाबी नाइट करने का भी निर्णय किया। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार को होने वाली बैठक में कलाकारों के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी जाएगी।

READ MORE: Toilet@Udaipur: एक स्कूली छात्रा की जागरुकता की कथा, जो कोई ना कर सका वो इस लड़की ने कर दिखाया

निर्माण समिति की हुई बैठक
नगर निगम की निर्माण समिति की बैठक समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहरी विकास के कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में सिंघवी ने एक-एक इंजीनियर से उसके वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति जानी। गौरतलब है कि दीपावली मेला पूर्व में 10 दिवसीय आयोजित किया जाता अब नगर निगम की सांस्कृतिक समिति के निर्णय अनुसार जिसको बढ़ाकर 13 दिवसीय किया गया। इस वर्ष 19 अक्टूबर 2017 को दीपावली होने से दीपावली मेले का शुभारंभ 10 अक्टूबर मंगलवार सांय से 22.10.2017 तक आयोजित किया जायेगा जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम 7 दिवसीय होगे व मेला 13 दिन तक का रहेगा। इस बार पार्किंंग की समस्‍या से भी मेले में आनेवालोंं को निजात मिलेगी। वहीं , मेले मेंं पूर्व में प्रस्‍‍‍‍‍‍तुति दे चुुुके कलाकारों को रिपीट नहीं किया जाएगा।

Story Loader