26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Donate To School : भामाशाहों से दान के मामले में राजस्थान का ये जिला है पहले स्थान पर, बाकी के जिलों का हाल भी जा​निए

Donate To School डोनेट टू ए स्कूल कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों के सहयोग से 99,66,142 रुपए की राशि हुई प्राप्त, उदयपुर संभाग में बांसवाड़ा को सबसे अधिक मिला दान  

2 min read
Google source verification
school.jpg

Toppers in Indore Division

Donate To Schoolसंकल्प पोर्टल के विकल्प डोनेट टू ए स्कूल के माध्यम से हर माह भामाशाहों से दान मिल रहा है। इसमें सभी जिलों के सहयोग से इस विकल्प में अगस्त माह में 1692 ट्रांजेक्शन हुए और 99 लाख 66 हजार 142 रुपए प्राप्त हुए हैं। इसकी जिलेवार रैंकिंग भी जारी की गई है, इसमें उदयपुर का प्रदेश में 7वां स्थान है। वहीं, सबसे अधिक दान चूरू जिले के स्कूलों को प्राप्त हुआ है। चूरू की प्राप्त राशि 38 लाख 89 हजार 260 रुपए है, वहीं दूसरे स्थान पर 16 लाख 8 हजार 394 रुपए के साथ सीकर और तीसरे स्थान पर 7 लाख 15 हजार 192 रुपए के साथ झुंझुनूं है।

बांसवाड़ा राज्य में चौथे और संभाग में पहले स्थान पर

इस सूची में उदयपुर संभाग को कुल 10 लाख 71 हजार 749 रुपए प्राप्त हुए हैं। इसमें सबसे अधिक राशि बांसवाड़ा को प्राप्त हुई है। बांसवाड़ा राज्य में चौथे स्थान पर है। इसको 4 लाख 71 हजार 574 रुपए प्राप्त हुए हैं।उदयपुर का 7वां स्थान है जिसे 2 लाख 80 हजार 525 रुपए प्राप्त हुए। चित्तौड़गढ़ का आठवां स्थान है। इसे 2 लाख 75 हजार 600 रुपए प्राप्त हुए। वहीं, राजसमंद का 24वां, डूंगरपुर का 26वां और प्रतापगढ़ का 27वां स्थान है।

यह है डोनेट टू ए स्कूल योजना

ज्ञान संकल्प पोर्टल में डोनेट टू ए स्कूल योजना के जरिये दानदाता देश में कहीं से भी स्कूल की सुविधाओं के विकास के लिए दान दे सकते हैं, इसकी शुरुआत 6 अगस्त, 2017 से हुई थी। इस योजना में दान करने वालों को टैक्स में भी छूट मिलती है। अगर भामाशाह या दानदाता राशि के स्थान पर स्कूलों में विकास कार्य कराना चाहते हैं तो इसकी सुविधा भी इस योजना में है।

उदयपुर संभाग को मिला इतना दान

बांसवाड़ा - 471574

उदयपुर - 280525

चित्तौड़ - 275600

राजसमंद - 56650

डूंगरपुर - 27000

प्रतापगढ़ - 17050

कुल राशि - 10,71,749

प्रदेश के जिलों की रैंकिंग और इतना आया दान -

रैंक - जिला - हस्तांतरण - राशि

1. चूरू - 232 - 3889260

2. सीकर - 106 - 1608394

3. झुंझुनूं - 49 - 715192

4. बांसवाड़ा - 108 - 471574

5. नागौर - 149 - 372554

6. हनुमानगढ़ - 85- 317464

7. उदयपुर - 73 - 280525

8. चित्तौड़गढ़- 38 - 275600

9. बाड़मेर - 54 - 245200

10. जयपुर - 40 - 227102

11. बारां - 26 - 165325

12. गंगानगर - 23 - 161951

13. करौली - 4 - 151500

14. सवाई माधोपुर - 13 - 116110

15. दौसा - 8 - 109300

16. भरतपुर - 32 - 105250

17. पाली - 89 - 97392

18. अलवर - 36 - 93100

19. जोधपुर - 38 - 92341

20. भीलवाड़ा - 183 - 82947

21. कोटा - 44 - 80700

22. बूंदी - 41 - 75540

23. अजमेर - 60 - 62761

24. राजसमंद - 42- 56650

25. बीकानेर - 12 - 29150

26. डूंगरपुर - 18 - 27000

27. प्रतापगढ़ - 6 - 17050

28. टोंक- 4 - 11130

29. झालावाड़ - 10 - 9900

30. जालोर - 44 - 9255

31. जैसलमेर - 17 - 4225

32. धौलपुर - 2 - 4200

33. सिरोही - 6 - 500

कुल - 1692 - 9966142

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग