4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेल मैदान का सपना होगा पूरा

-ग्राम पंचायत की पहल पर शुरू हुआ काम

less than 1 minute read
Google source verification
Dream of playing field will be fulfilled

खेल मैदान का सपना होगा पूरा

लूणदा. (उदयपुर). कस्बे के निकटवर्ती गांव संग्रामपुरा के आसपास के क्षेत्र में स्कूल स्थापना के समय से ग्रामीण इलाकों मे खेल मैदान नहीं होने के कारण खेल प्रतिभाएं सामने नहीं आ रही थी। खेल मैदान की आधारभूत संरचना के अभाव में यहां की प्रतिभा संग्रामपुरा से बाहर नही निकल पाई, लेकिन अब ग्राम पंचायत सरपंच धनी देवी के प्रयासों से अब बरसों बाद खेल मैदान बन रहा है। अब यहां खेल मैदान की कमी से नवोदित खिलाड़ी खेल से विमुख नही होंगे । खिलाडिय़ों की उम्मीदों को अब खेल मैदान निर्माण की शुरुआत से युवाओं को प्रतिभा दिखाने की आस बंधी है। युवाओं की मांग पर अमरपुरा ग्राम पंचायत की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालय संग्रामपुरा में खेल मैदान पर समतलीकरण कर खेल मैदान तैयार किया जा रहा है।
ट्रेक के साथ तैयार होंगे अन्य मैदान
सरपंच धनी देवी का कहना है कि समतलीकरण के बाद यहां पर युवाओं के दौडऩे के लिए 200 मीटर का ट्रैक , वालीबॉल ,कबड्डी, क्रिकेट का मैदान तैयार किया जाएगा। जिससे कि युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढे व गांव के युवा भी खेलो मैं आगे आकर गाँव और क्षेत्र का नाम रोशन करे।