20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाली तीज से लेकर रक्षाबंधन तक, पूरे अगस्त में व्रत और त्योहारों का सिलसिला, जानिए कब-कौनसा त्योहार..

Hariyali Teej 19 को मनाएंगे हरियाली तीज, 30 को मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व

2 min read
Google source verification
hariyali_teej.jpg

हरियाली तीज व्रत 2023

इस बार अधिकमास होने के कारण सावन दो महीने का हो गया। इसके कारण सावन के विशेष त्योहार अगस्त महीने में पड़ रहे हैं। भगवान शिव और हरि को समर्पित यह महीना पूजा-पाठ के लिए जितना महत्व रखता है, उतना ही व्रत और त्योहारों के लिए भी। इस माह हरियाली तीज से लेकर रक्षाबंधन आदि कई पर्व और त्योहार मनाए जाएंगे।

पं. जितेंद्र त्रिवेदी जोनी के अनुसार अगस्त में कई व्रत और त्योहार हैं, इनमें 20 अगस्त रविवार को मनसा वाचा व्रत रहेगा, क्योंकि इस बार श्रावण अधिक मास होने के कारण से बढ़ गया। एक माह बढ़ने के कारण मनसा चौथ व्रत 20 अगस्त को मनाया जाएगा।

----------------------------------इस माह ये व्रत और त्योहार -

01 अगस्त - श्रावण अधिक पूर्णिमा, सावन अधिक मास का मंगला गौरी व्रत

04 अगस्त - संकष्टी चतुर्थी

07 अगस्त - श्रावण अधिक मास का सोमवार

08 अगस्त - अधिक कालाष्टमी, श्रावण अधिक मास का मंगला गौरी व्रत

12 अगस्त - परम एकादशी

13 अगस्त- प्रदोष व्रत (श्रावण अधिक ), परम एकादशी पारण

14 अगस्त- श्रावण अधिक मास का सोमवार व्रत, श्रावण अधिक मास की शिवरात्रि, महाकाल सवारी, पुष्य नक्षत्र

15 अगस्त 2023 - श्रावण अधिक मास का मंगला गौरी व्रत, स्वतंत्रता दिवस

16 अगस्त 2023 - श्रावण अधिक अमावस्या17 अगस्त 2023 - संक्रान्ति (सूर्य का सिंह में प्रवेश)

19 अगस्त 2023 - हरियाली तीज

20 अगस्त 2023 - विनायक चतुर्थी

21 अगस्त 2023 - सावन सोमवार व्रत, नाग पंचमी, चरक जयंती

22 अगस्त 2023 - स्कन्द षष्ठी, मंगला गौरी व्रत, कल्कि जयंती

23 अगस्त 2023- मोक्ष सप्तमी, गोस्वामी तुलसीदास जयंती

27 अगस्त 2023- पवित्रा एकादशी (श्रावण पुत्रदा एकादशी )

28 अगस्त 2023- सोम प्रदोष व्रत, श्रावण मास का सोमवार व्रत, श्रावण पुत्रदा एकादशी पारण

29 अगस्त 2023- श्रावण मंगला गौरी व्रत, ओणम

30 अगस्त 2023- रक्षाबंधन पर्व,श्रावण पूर्णिमा व्रत, हयग्रीव जयंती

31 अगस्त 2023- गायत्री जयंती, श्रावण की स्नान-दान की पूर्णिमा, लव-कुश जयंती,संस्कृत दिवस