
उदयपुर. इन दिनों उदयपुर में बॉलीवुड एक्टर्स ने डेरा डाल रखा है। कोरोना काल में बंद हुई शूटिंग फिर से शुरू होने के बाद उदयपुर में एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग हो रही रविवार को रायता गांव में शूटिंग करने के बाद सोमवार को फिल्म फोन भूत की शूटिंग सिटी पैलेस में की गई। फिल्म की शूटिंग के लिए बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और फिल्म गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी भी उदयपुर पहुंचे। गौरतलब है कि शनिवार को बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ भी उदयपुर पहुंच गई थीं। सोमवार सुबह से फिल्म की यूनिट ने शहर के सिटी पैलेस में पड़ाव डाला। इसमें कैटरीना के अलावा ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी पर भी दृश्य फिल्माए गए। इसके बाद शाम को बाहुबली हिल्स पर शूटिंग हुई।
अनिल कपूर ने भी शुरू की शूटिंग
इधर, रविवार को अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ अनिल कपूर भी उदयपुर पहुंचे थे। वे यहां अनंता रिसोर्ट में रूके हैं। सोमवार को उन्होंने नेट फिल्क्स की वेब सीरिज ‘थार’ की शूटिंग की। इससे पूर्व थार की शूटिंग वे अजमेर के पुष्कर, राजसमंद के रूपनगर, पाली के नारलाई, नागौर, किशनगढ़ आदि जगहों पर क र चुके हैं। अब उदयपुर में शूटिंग का लास्ट शेड्यूल है।
विवेक ने सोशल मीडिया पर शेयर की उदयपुर की खूबसूरत तस्वीरें
रविवार को अपनी मां के साथ उदयपुर आए बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया पर उदयपुर की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। विवेक यहां होटल उदयविलास में रूके हैं। वे यहां निजी यात्रा पर आए हैं।
Published on:
02 Feb 2021 04:06 pm
