28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gangs Of Udaipur… काम-फायर‍िंंग, फ‍िरौती और हफ्तावसूली … सड़क पर चलने में भी अब खौफ और दहशत, नजाने कहां-क‍िस पर हो फायर

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 17 Jul 2018, 4:29 PM IST

firing

Gangs Of Udaipur... काम-फायर‍िंंग, फ‍िरौती और हफ्तावसूली ... सड़क पर चलने में भी अब खौफ और दहशत, नजाने कहां-क‍िस पर हो फायर

स‍िकंदर पारीक/ उदयपुर. गांव से लेकर उदयपुर शहरवासी दहशत, डर व खौफ के साये में जी रहे हैं। न व्यापारी सुरक्षित ना ही आमजन। इसे विडम्बना कहेंगे कि यह प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के गृहशहर में हो रहा है। जहां पुलिस को पल-पल मुस्तैद रहने की जरूरत है। वहां इन दिनों बदमाशों व गुण्डों के आगे पुलिस कमजोर साबित हो रही है। सोमवार को शहर के व्यस्ततम बापू बाजार में दो नकाबपोश युवकों ने एक हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा किया तो कांस्टेबल पर पिस्टल तान दी। इतना दुस्साहस कैसे? शहरवासियों के इस सवाल का जवाब फिलहाल जिम्मेदारों के पास नहीं है। ऐसे में डर व दहशत के बीच लोग जी रहे हैं।


कम हुए नहीं बढ़ रहे मामले

बापूबाजार में दिनदहाड़े फायरिंग से पहले चौखला बाजार में एक भोज के दौरान फायरिंग हो गई। इससे पहले एक स्टाम्प वेंडर पर फायरिंग से दहशत हुई। सवीना सब्जी मंडी में फिरौती को लेकर सरेआम एक व्यापारी पर फायरिंग कर दी गई।


रंगदारी व गैंगवार

खूबसूरत शहर उदयपुर पर रंगदारी व गैंगवार का बदनुमा दाग लगा है। यहां की शांत आबोहवा में कुछ अपराधियों ने खलल डालने की कोशिश की तो पुलिस की मुस्तैदी ने उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। लेकिन पिछले एक दशक में अब जिस तरह फिरौती मांगने, धमकाने व फायरिंग की घटनाएं बढ़ी है, उसने प्रबुद्धजनों की चिंता बढ़ा दी है।

READ MORE : video : उदयपुर में ह‍िस्‍ट्रीशीटर को उड़ाने की दी गई थी सुपारी, इसल‍िए नकाबपोशों ने क‍िया था हमला..पुल‍िस मास्‍टरमाइंड की तलाश में जुटी

कब-कब हुई फायर‍िंंग व म‍िली धमक‍ियां -

- चौखला बाजार स्थित मेवाफरोशान पंचायत नोहरे में रात को एक भोज में फायरिंग। इसमें मुजफ्फर उर्फ गोगा व सद्दाम कूंजड़ा बाइक छोडक़र लखारा चौक तक भागे और वहां पर वे वृद्ध दम्पती को रिवाल्वर दिखाकर उनकी बाइक ले गए।

- भाजयुमो मंडल अध्‍यक्ष पर फायर

- मधुवन स्थित पंजीयन एवं मुद्रांक कार्यालय के बाहर सोहनगिरी पर फायर
-प्रोपर्टी डीलर कालूलाल जैन के कार्यालय पर फायरिंग
-मीरा गल्र्स कॉलेज रोड एक मार्बल व्यवसायी के कार्यालय में घुसकर दी धमकी
-भूपालपुरा में ज्वैलरी व्यवसायी को सोशल मीडिया पर धमकी
-इसके अलावा पांच-सात व्यवसायियों को भी धमकी देने वाले आरोपी का हुलिया एक जैसा है।