7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: दो गांवों में रहस्यमयी बीमारी से 5 मासूमों की मौत, भजनलाल सरकार अलर्ट, जयपुर-उदयपुर से भेजी टीम

सलूम्बर जिले के लसाडिय़ा क्षेत्र के घाटा और लालपुरा गांवों में अज्ञात बीमारी से 6 दिन मं 5 मासूम बच्चों की मौत से इलाके में दहशत फैल गई है। बच्चों में पहले बुखार और कमजोरी के लक्षण सामने आए, जिन्हें अस्पताल ले जाने के बावजूद बचाया नहीं जा सका।

2 min read
Google source verification
क्षेत्र मे अज्ञात बीमारी से छह दिन मेंं पांच बच्चों की मौत की घटना की सूचना पर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। एसडीएम दिनेश आचार्य, तहसीलदार रामजीलाल गुर्जर, विकास अधिकारी मांगु सिंह मीणा घाटा व लालपुरा पहुंचे।

source patrika photo

लसाडिय़ा (उदयपुर)। सलूम्बर जिले के लसाडिय़ा क्षेत्र के घाटा और लालपुरा गांवों में अज्ञात बीमारी से 6 दिन मं 5 मासूम बच्चों की मौत से इलाके में दहशत फैल गई है। बच्चों में पहले बुखार और कमजोरी के लक्षण सामने आए, जिन्हें अस्पताल ले जाने के बावजूद बचाया नहीं जा सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट हो गई है। जहां उच्चस्तरीय बैठक कर जांच के निर्देश दिए गए हैं, वहीं चिकित्सकीय सहायता के लिए टीमें गांवों में भेजी गई है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वस्तुस्थिति की रिपोर्ट मांगी और बीमारी के कारणों का पता लगाने के साथ रोकथाम के निर्देश दिए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के विशेषज्ञों की टीम गठित कर प्रभावित गांवों में भेजी है। स्वास्थ्य निदेशालय जयपुर से भी एक टीम मौके पर पहुंच रही है। अधिकारियों ने पूरे गांव में सघन सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।

इन बच्चों की हुई मौत

31 मार्च: लालपुरा निवासी दीपक मीणा (5) और सीमा मीणा (3)।5 अप्रेल: घाटा निवासी राहुल मीणा (4), काजल मीणा (5) और लालपुरा निवासी लक्ष्मण मीणा (7)(दीपक और लक्ष्मण सगे भाई थे)

वीसी से दिए गए निर्देश

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पूरे घटनाक्रम की समीक्षा कर सतत निगरानी के निर्देश दिए। प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने आसपास के क्षेत्रों में सघन स्क्रीनिंग, लक्षण मिलने पर तत्काल उपचार और गंभीर स्थिति में रेफरल सुनिश्चित करने को कहा है। मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी-लार्वा, फोगिंग और सोर्स रिडक्शन गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए हैं।

सैंपलिंग करवाई जा रही

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि सीएमएचओ डॉ. महेंद्र परमार के अनुसार मेडिकल टीम मौके पर तैनात है और अतिरिक्त टीम भी भेजी गई है। एक बच्चे की मौत आरएनटी मेडिकल कॉलेज में हुई, वहां से भी सैंपलिंग करवाई जा रही है। लोगों को साफ-सफाई रखने, उबला पानी पीने और लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल जाने की सलाह दी गई है।

पूरे गांव में सघन सर्वे

ग्रामीण सोमवार को बीसीएमएचओ और उपखंड कार्यालय पहुंचे थे। उपखंड अधिकारी दिनेश आचार्य मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से जानकारी लेकर सैंपल लिए। कलक्टर मोहम्मद जुनैद पी.पी. व सीएमएचओ भी लालपुरा पहुंचे। मृतक बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया।