11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 दिन में जीवन का खेल खत्म: बासा खाना खाने से एक परिवार के 2 बच्चों की मौत, मां और बेटे की हालत गंभीर

Food Poisoning Case: मावली क्षेत्र के वासनीकला गांव में दूषित भोजन से एक परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। महिला और एक बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार वासनीकला निवासी रूपलाल भील के पुत्र पवन (7) और पुत्री ममता (15) की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
food_poison_.jpg

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/उदयपुर . Food Poisoning Case: मावली क्षेत्र के वासनीकला गांव में दूषित भोजन से एक परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। महिला और एक बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार वासनीकला निवासी रूपलाल भील के पुत्र पवन (7) और पुत्री ममता (15) की मौत हो गई। पत्नी गीता और 13 वर्षीय लालूराम की तबीयत बिगड़ गई।

पवन की मौत उदयपुर पहुंचाते समय मावली में हो गई, वहीं ममता ने उदयपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ा। बताया गया कि मंगलवार को खाना बनाया था, जो बुधवार को खाया गया। खाना महिला और तीनों बच्चों ने खाया था। अगले दिन गुरुवार को सभी की तबीयत बिगड़ने लगी तो मावली में प्राथमिक उपचार लिया। चिकित्सा विभाग को भी सूचित किया गया। खाने में गड़बड़ी की आशंका पर रूपलाल ने खाना नहीं खाया, जिससे वह बच गया। परिजन बीमारों को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय अन्य जगह घुमाते रहे। आखिर चिकित्सा विभागीय टीम को सूचना देकर अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें : बिश्नोई गैंग के गुर्गे काली शूटर की गर्लफ्रेंड लड़ना चाहती थी चुनाव, बॉयफ्रेंड से करवाती थी ये काम


निजी अस्पताल में पहुंचाया: सीएमएचओ डॉ. शंकर एच. बामनिया ने बताया कि खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोहरसिंह यादव, बीपीएम हितेश, फतहनगर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. विजय टीम के साथ पहुंचे। मौके पर जांच के बाद सभी को एमबी हॉस्पिटल भेजा। परिवार के निजी चिकित्सालय में उपचार करवाने की इच्छा जाहिर करने पर महिला और बच्चे को बेड़वास स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई है।
यह भी पढ़ें : मासूम बालक को नहीं बचा पाई मां, आंखों के सामने चलती बस से गिरा, टायर चढ़ने से मौके पर ही मौत

मौके से जुटाए नमूने
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजानंन गुप्ता, डॉ. सत्यनारायण वैष्णव, दाडमदास वैष्णव और खाद्य निरीक्षक एके गुप्ता गांव में पहुंचे। विषाक्त पदार्थ का पता लगाने के लिए खाद्य सामग्री और पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। आसपास के क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का सर्वे भी करवाया गया, जहां स्थिति सामान्य पाई गई। मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपे गए।