24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमने राजनीति में जो कुछ सीखा भंवरजी के जीवन को देखकर सीखा : कटारिया

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा को भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

2 min read
Google source verification
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं जनसंघ के कद्दावर नेता भंवरलाल शर्मा का निधन

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं जनसंघ के कद्दावर नेता भंवरलाल शर्मा

उदयपुर. राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा के निधन पर भाजपा उदयपुर ने उनको श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेताओं ने जारी बयानों में शर्मा को याद करते हुए उनको नमन किया। विस में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि छह बार विधायक, तीन बार प्रदेश अध्यक्ष,सरकार में महत्वपूर्ण मंत्री पद का निर्वहन करने वाले शर्मा के निधन से स्तब्ध हूं। उनके निधन से राजस्थान की राजनीति में अपूरणीय क्षति महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि उनके बराबर आज जीवन में सादगी सरलता विचारधारा के प्रति समर्पण शुचिता से परिपूर्ण व्यक्तित्व मिलना बड़ा ही मुश्किल है, हमने राजनीति में जो कुछ सीखा उनके जीवन को देखकर सीखा। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली ने कहा कि भंवरजी जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की विशाल विकास यात्रा के एक वाहक के रूप में जाने जाएंगे। सांसद अर्जुन लाल मीणा, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा उनके निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है निश्चित रूप से निकट भविष्य में उसकी भरपाई असंभव है।
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य ताराचंद जैन ने कहां की संघ के निष्ठावान स्वयंसेवक से एक राजनेता के रूप में अपनी साधारण जीवन शैली के साथ पार्टी को इन ऊंचाइयों पर पहुंचाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा है कि मैंने उनके साथ राजनीति में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर ने कहा कि उनका जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। महापौर गोविंद सिंह टांक ने श्रद्धासुमन देते हुए कहा कि निष्काम कर्म योगी के रूप में संघ एवं भारतीय जनता पार्टी मैं उनको सदैव याद किया जाएगा। उप महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि संगठन की विचारधारा एवं राष्ट्रीय कार्य के प्रति एक ऐसे समर्पित व्यक्ति थे जो युगो युगो तक कार्यकर्ता के लिए स्मरणीय रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, उपाध्यक्ष कुंती लाल जैन, राजेंद्र बोर्दिया, रजनी डांगी, युधिष्ठिर कुमावत, ललित मेनारिया, रमेश जीनगर जिला महामंत्री प्रेम सिंह शक्तावत, डॉ किरण जैन, पूर्व महापौर चंद्रसिंह कोठारी, पूर्व उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ अलका मूंदड़ा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री जगदीश शर्मा ने भी श्रद्धांजलि दी।