उदयपुर

Arvind Singh Mewar: यूके से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई, अमेरिका में की नौकरी, जानें कौन थे महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़?

पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार अलसुबह निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे।

less than 1 minute read
Mar 16, 2025

उदयपुर। पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार अलसुबह निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। वे लंबे समय से बीमार थे और सिटी पैलेस के निवास में ही उनका उपचाररत थे। वे पूर्व महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी मेवाड़ के छोटे पुत्र थे। उनका जन्म 13 दिसम्बर 1944 को हुआ था।

अरविंदसिंह मेवाड़ के निधन का समाचार सुनकर समूचे मेवाड़ में शोक की लहर दौड़ गई। उनके परिचित, रिश्तेदार और विशिष्ठ व्यक्ति सिटी पैलेस पहुंचने लगे। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक अंतिम संस्कार सोमवार सुबह होगा।

शिक्षा

अर​विंद सिंह ने अजमेर के प्रतिष्ठित मेयो कॉलेज से अपनी स्कूली पढ़ाई की। इसके बाद उदयपुर में महाराणा भूपाल कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया। उन्होंने यूके के सेंट एल्बंस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की डिग्री भी ली थी।

ये रही उपलब्धियां

अरविंद सिंह ने अमेरिका में कुछ समय जॉब भी किया। वे एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे। इसके अलावा वे महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ट्रस्ट, महाराणा मेवाड़ ऐतिहासिक प्रकाश ट्रस्ट, राजमाता गुलाब कुंवर चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष थे।

हाल ही में भाई का हुआ था निधन

अरविंद सिंह के बड़े भाई महेंद्रसिंह मेवाड़ का निधन हाल ही में हुआ था। उनके बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन 10 नवंबर 2024 को हुआ था। उनके उत्तराधिकारी के तौर पर नाथद्वारा के विधायक विश्वराजसिंह मेवाड़ ने कामकाज संभाला।

Updated on:
16 Mar 2025 10:08 am
Published on:
16 Mar 2025 09:41 am
Also Read
View All

अगली खबर