बेटे लक्ष्यराज ने एक्स पर शोक संदेश अपलोड करते हुए लिखा कि अत्यन्त दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिता अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार को निधन हो गया। अंतिम दर्शन सोमवार को प्रातः 7 बजे से होंगे। इसके बाद सोमवार सुबह 11 बजे अंतिम विदाई दी जाएगी। शव यात्रा शम्भु निवास से शुरू होकर बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट होकर महासतियां जाएगी।