26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्रसिंह की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन

अंतिम दर्शन और विदाई देने समूचे मेवाड़ से उमड़े लोग

2 min read
Google source verification

महासतिया स्थल पर अंतिम संस्कार के दौरान उमड़ा जनसमूह

उदयपुर. पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्रसिंह मेवाड़ की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गई। सोमवार शाम 4 बजे आयड़ महासतियाजी स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र और नाथद्वारा विधायक विश्वराजसिंह मेवाड़ और पौत्र देवजादित्य सिंह ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर बड़ी तादाद में लोगों की मौजूदगी रही।

महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन पर पार्थिव देह सोमवार सुबह 8 बजे समोर बाग में अंतिम दर्शनार्थ रखी गई। करीब 11 बजे तक पहुंचे सैकड़ों लोगों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, सीपी जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि पुष्पांजलि देने पहुंचे। सीएम ने महेंद्र सिंह मेवाड़ के पुत्र व विधायक विश्वराजसिंह और पुत्रवधु सांसद महिमा कुमारी व अन्य परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

तय समय पर लाव लशकर के साथ शुरू हुई डोल यात्रा जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, भड़भुजा घाटी, देहलीगेट, अशोकनगर रोड, आयड़ होते हुए महासतिया पहुंची। डोल यात्रा जिस मार्ग से गुजरी लोगों का हुजूम खड़ा था। पुष्प अर्पित करने के लिए लोगों में होड़ थी। इस दौरान उनके सम्मान में सभी बाजार रखे गए थे। महासतियाजी स्थल पर शाम 4 बजे मेवाड़ी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

विशिष्ठजनों की मौजूदगी

पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए सीएम भजनलाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व प्रदेशाध्यक्षों के साथ ही निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, विधायक ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा, पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, रणधीर सिंह भींडर, महापौर जीएस टांक आदि पहुंचे। इस दौरान संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, कलक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी योगेश गोयल ने भी पुष्पांजलि दी।

जगह-जगह पुष्प वर्षा

समोर बाग से निकली डोल यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। डोल यात्रा में सबसे आगे हाथी-घोड़े, फिर शोक धुन बजाते बैंड शामिल किए गए थे। डोल यात्रा के मार्ग पर व्यापारियों ने सम्मान स्वरूप प्रतिष्ठान बंद रखे। पार्थिव देह के अंतिम दर्शनार्थ पुराने शहर के निवासी कई लोग परिवार सहित चौराहों पर डटे रहे। मालाएं, श्रीफल अर्पित कर अंतिम दर्शन किए। यात्रा के दौरान मार्ग पर यातायात रोका गया।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग