4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तालीम, तरबियत, तिजारत, तरक्की को बनाएं लक्ष्य

मुस्लिम महासंघ ने मनाया स्थापना दिवस

less than 1 minute read
Google source verification
तालीम, तरबियत, तिजारत, तरक्की को बनाएं लक्ष्य

तालीम, तरबियत, तिजारत, तरक्की को बनाएं लक्ष्य

उदयपुर . मुस्लिम युवा तालीम (शिक्षा), तरबियत (आचरण), तिजारत (आजीविका) व तरक्की (उन्नति) को अपना लक्ष्य बनाएं। यह बात आयड़ मस्जिद के मौलाना सूबेदार आलम ने कही। वे रविवार को मुस्लिम महासंघ के स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे।
अलीपुरा स्थित रजा गार्डन में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि दुनिया जिस तरफ बढ़ रही है, उसका ध्यान रखते हुए तालीम हासिल की जाए। तरक्की के लिए दुनियावी तालीम जरूरी है। मुस्लिम समुदाय के बच्चे अच्छी तालीम हासिल करें और ऊंचे ओहदों पर पहुंचे ताकि परिवार और समाज का नाम रोशन करें, बल्कि समाज के विकास में भी योगदान दे सके। उन्होंने विद्यालय, कॉलेज, हॉस्टल बनवाने पर भी जोर दिया।

कुरान ए पाक की तिलावत के साथ शुरू हुए कार्यक्रम की सदारत मुस्लिम महासंघ महिला प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सरवतुन्नीसा खान ने की। महासंघ प्रदेशाध्यक्ष केआर सिद्दीकी ने महासंघ के कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। संस्थापक अध्यक्ष मोहम्मद बख्श ने बताया कि महासंघ का मुख्य उद्देश्य कौम की तरक्की, अमन है। फसाद और नाइंसाफी के खिलाफ आवाज बुलंद की है। हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को बिगाडऩे की कोशिश करने पर सौहार्द, सहयोग से भाईचारे को बढ़ाने में भूमिका निभाई है।
प्रवक्ता मोहम्मद छोटू कुरैशी ने बताया कि टेक्नो एनजेआर के निदेशक आरएन व्यास, अंजुमन तालीमुल इस्लाम के पूर्व सदर खलील मोहम्मद, डॉ. वेलाराम घोघरा, निर्भय सिंह, वीबीआरआई से डॉ. नंदकिशोर, जोधपुर से इमरान खान आदि ने शिरकत की। मो. हनीफ खान, रशीद खान, याहया शाह, जुबैर खान, सैयद दानिश अली, तौकीर रजा आदि मौजूद थे।