11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी स्कूल के शिक्षक दम्पती संवार रहे विद्यार्थियों का भविष्य, सरकारी नौकरी में मिल रही सफलता

उदयपुर के राउमावि फिला के शारीरिक शिक्षक देव 4 साल से दे रहे निशुल्क प्रशिक्षण, अब पत्नी भी कर रही सहयोग, वन रक्षक भर्ती में 16 अभ्यर्थी हुए सफल

less than 1 minute read
Google source verification
dev_and_gunjan_rawat.jpg

सरकारी स्कूल के शिक्षक की मेहनत की बदौलत विद्यार्थियों की किस्मत बदल रही है। शिक्षक के मार्गदर्शन में अब तक कई विद्यार्थी सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में सफल हो चुके हैं। दरअसल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फिला के शारीरिक शिक्षक देव रावत पिछले 4 साल से सरकारी नौकरी में भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। अब इस कार्य में उनकी पत्नी गुंजन रावत भी 6 माह से उनका सहयोग कर रही हैं। गुंजन भी शारीरिक शिक्षक हैं जो रा. उ.प्रा वि मोटा भीलवाड़ा बड़गांव में सेवाएं दे रही हैं। पिछले साल वन रक्षक भर्ती के लिए 18 अभ्यर्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया, जिसमें से 16 अभ्यर्थी सफल हुए।

रोजाना 60 किमी. सफर कर प्रशिक्षण देने आते हैं गांधी ग्राउंड

शिक्षक देव रावत ने बताया कि स्कूल की समाप्ति पर वे रोजाना 60 किमी. सफर तय करने के बाद शाम को गांधी ग्राउंड और दूध तलाई पर अभ्यर्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण देते हैं। साथ में उनकी पत्नी गुंजन रावत भी प्रशिक्षण देती हैं। उन्होंने बताया कि बहुत से विद्यार्थी ऐसे हैं जो बेरोजगारी के कठिन मुकाम से गुजर रहे होते हैं। ऐसे में निशुल्क प्रशिक्षण से उन्हें बहुत संबल मिल जाता है।

फिजिकल टेस्ट में हुए सफल

वन रक्षक भर्ती में सफल हुए कल्पेश कुमार मेघवाल, योगेश कुमावत, प्रशांत कुमार ने बताया कि उनका लिखित परीक्षा में चयन हो गया था। फिजिकल एग्जाम टफ था, लेकिन शिक्षक देव ने उन्हें फिजिकल की तैयारी कराई। उन्होंने हर स्टूडेंट पर काफी मेहनत की। उनकी गाइडेंस काम आई और सफलता मिली।