6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेबसाइट पर लड़कियों के फोटो दिखाकर फंसाने वाली गैंग उजागर

उदयपुर में वेबसाइट पर लड़कियों के फोटो दिखाकर लोगों को फंसाने वाली गैंग उजागर की गई है। सामने आया कि गैंग ने 3-4 माह में कई लोगों को शिकार बनाया।

2 min read
Google source verification
missing_girl_.jpg

उदयपुर में वेबसाइट पर लड़कियों के फोटो दिखाकर लोगों को फंसाने वाली गैंग उजागर की गई है। सामने आया कि गैंग ने 3-4 माह में कई लोगों को शिकार बनाया। बदनामी से डर से लोग सामने नहीं आए तो पुलिस ने स्वसंज्ञान लेकर केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की। प्रतापनगर थाना पुलिस ने बताया कि मोहब्बपुरा फागी रेनवाल जयपुर निवासी प्रीतम सिंह राजावत, पवालियां सांगानेर महुनामण्डी जयपुर निवासी मनीष चौधरी, बेगस रोड बगरू जयपुर निवासी अशोक सेन, छोटा बास मोहल्ला साकुन्द नरेना जयपुर निवासी सुबराती खान और कचनार मौजवाबाद जयपुर निवासी दीपक कुमार मीणा को गिरफ्तार किया। गैंग का सरगना जयपुर निवासी राकेश कुमार मीणा है, जो अभी फरार है।


पुलिस ने इस तरह डाली रेड
पुलिस की ओर से बोगस ग्राहक बनकर संपर्क किया गया। कुछ ही देर में लड़कियों के फोटो भेजे गए और रेट तय की गई। आरोपियों ने सूखा नाका रोड पर मिलना बताया। बोगस ग्राहक के साथ सूखा नाका नए रोड पहुंचे। ग्राहक को बदमाशों की गाड़ी के पास भेजा। पुलिस ने घेरा डालकर बदमाशों की गाडिय़ां रोक दी। तलाशी लेने पर गाड़ी में कई मोबाइल, हथियार और हिसाब की डायरियां मिली।

इस तरह से फंसा रहे थे लोगों को

प्रतापनगर थाने पर मुखबिर से सूचना मिली कि शहर में कॉलगर्ल के नाम पर लड़कियों के फोटो वॉट्सएप पर भेजकर फंसाया जा रहा है। बदनाम करने की धमकी देकर रुपए ऐंठने का काम हो रहा है। वेबसाइट टॉट्टाक्स है, जिसके लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल नम्बर से सीधा जुड़ाव हो जाता है। इन मोबाइल नम्बर पर वॉट्सएप और कॉल से संपर्क करने के विकल्प दिखते हैं। झांसे में आए लोगों की ओर से संपर्क करने पर वॉट्सएप्प से लड़कियों के फोटो भेजे जाते हैं। लड़कियों से संबंध की सौदेबाजी की जाती है। रेट तय होने पर सुनसान जगह बुलाया जाता है। गैंग के बदमाश बदनाम करने की धमकी देकर रुपए की मांग करते हैं। उसी दौरान जो कुछ भी रुपए या कीमती चीजें होती है, ले लेते हैं।