28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

spain की बुल फाइट से कम नहीं है उदयपुर का ये रोमांचक खेल, देखें तस्वीरें

उदयपुर. गोगुंदा मार्ग पर शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर घसियार स्थित श्रीनाथजी के मंदिर में रविवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव हुआ।

2 min read
Google source verification
ghasiyar annkoot and goverdhan puja images udaipur

महोत्सव का आगाज दोपहर में गोवर्धन पूजा से हुआ। पूजा के दौरान शृंगारित गायों के साथ सुंदर वेशभूषा में गुर्जर समाज के ग्वाले भी मौजूद थे। मुखियाजी ने करीब 2.30 बजे ठाकुरजी के विग्रह रूप को लेकर बाहर पधारे।  पालके को बाहर विराजित कर भोग धराया गया। इसके साथ ही गोवर्धनजी की पूजा शुरू हुई। इसके तहत गोवर्धनजी को कुंकुम, अक्षत, पुष्प, चंदन, वस्त्र आदि भेंट करने के साथ ही आरती उतारी गई। इसके बाद पर्दे में भोग धराया गया।

ghasiyar annkoot and goverdhan puja images udaipur

गायों को का रिझाया गोवर्धन पूजा के बाद ग्वालों ने बछड़ों वाली गायों को रिझाया। बछड़ों को गोद में उठाए ग्वाले चल रहे थे।

ghasiyar annkoot and goverdhan puja images udaipur

इस दौरान अन्य ग्वाले बछड़ों के समीप पहुंचते तो गाये उनके पीछे दौड़ रही थी। गायों को रिझाने का दौरान शाम करीब पांच बजे तक चलता रहा। शाम को हुए अन्नकूट के दर्शन घसियार में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

ghasiyar annkoot and goverdhan puja images udaipur

लोगों ने दोपहर में गोवर्धन पूजा के दर्शन किए। इसके बाद गायों को रिझाने का आनंद लिया और शाम करीब 5.30 बजे अन्नकूट के दर्शनों का लाभ लिया। मेले का लुत्फ ठाकुरजी के अन्नकूट और गोवर्धन पूजा के दर्शन करने के लिए घसियार सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।