
कुंभलगढ़. विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के तहत जतन संस्थान की स्वस्थ पीढ़ी परियोजना द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष की थीम ‘स्तनपान को प्राथमिकता दें: स्थायी सहायता प्रणालियां बनाएं’ रही। आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, किशोरियों व ग्रामीण महिलाओं ने रैली निकालकर संदेश दिया। सरपंच, एएनएम, जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों की मौजूदगी में सहयोग की शपथ ली। कोलोस्ट्रम को नवजात का पहला प्राकृतिक टीका बताया गया। स्वास्थ्य केंद्रों पर स्तनपान सहायता कक्ष, कामकाजी महिलाओं के लिए अवकाश व सुरक्षित स्थान पर चर्चा हुई। ब्लॉक समन्वयक हेमलता चौधरी ने सप्ताहभर कार्यक्रमों की जानकारी दी।
Updated on:
05 Aug 2026 06:01 am
Published on:
05 Aug 2026 06:01 am
