5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोरण गांव में 42 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 05, 2026

Rajasthan

कुंभलगढ़. विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने मंगलवार को ग्राम पंचायत मोरचा क्षेत्र के धोरण गांव में करीब 42 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक राठौड़ का भव्य स्वागत किया। विधायक राठौड़ ने धोरण मेन रोड स्थित रूपी तलाई से ब्राह्मणों की भागल खलिहाणा चौरा तक 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का शिलान्यास किया। इसके अलावा मोरचा तालाब की पाल की मरम्मत एवं खारा वाला बावड़ी तक सीसी सड़क निर्माण के करीब 22 लाख रुपये के विकास कार्यों की भी आधारशिला रखी। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धोरण का निरीक्षण कर विद्यालय भवन की मरम्मत कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना भी प्राथमिकता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मोरचा की प्रशासक फुलीबाई, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबर सिंह चदाणा, मंडल अध्यक्ष बबर सिंह खरवड़, सरपंच संघ अध्यक्ष विशन सिंह राणावत, भाजपा नेता प्रेमसुख शर्मा, मंडल महामंत्री केशर सिंह दसाणा, पूर्व सरपंच लक्ष्मण सिंह खरवड़, एसटी जिला अध्यक्ष ललित तावेड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।