
कुंभलगढ़. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमंद के तत्वावधान में संचालित ‘ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार अभियान’ के तहत राउमावि कड़िया में मंगलवार को ‘गुड टच-बैड टच’ विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति कुंभलगढ़ के अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रमोद ने विद्यार्थियों को शरीर की सुरक्षा के अधिकार और अच्छे-बुरे स्पर्श का अंतर समझाया। इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक देवीचंद मेघवाल, प्रधानाचार्य गणेशाराम, शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Updated on:
05 Aug 2026 06:01 am
Published on:
05 Aug 2026 06:01 am
