5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधिक जागरूकता कार्यशाला, बच्चों को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 05, 2026

Rajasthan

राजसमंद. पीपरड़ा स्थित जीवन ज्योति उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमंद के तत्वावधान में विधिक जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यशाला आयोजित हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रखर खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान, कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता की जानकारी दी। प्रधानाचार्य प्रताप सिंह चदाणा ने कहा कि वर्तमान समय में विधिक जानकारी अत्यंत आवश्यक है। मैनेजर कपिल पालीवाल ने अन्याय, शोषण, अपराध एवं मोबाइल के सही उपयोग की जानकारी दी। व्याख्याता कल्पना पालीवाल ने विद्यार्थियों को समस्याएं शिक्षकों व अभिभावकों से साझा करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर घनश्याम सेन, पूजा सालवी, लक्ष्मी लोहार, प्रकाशचन्द्र रेगर, खुशबू पालीवाल, पिंकी राव, तारा राणा, कमला कुँवर व शंकर सिंह सोलंकी सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।