3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनता परेशान, अब माफी की नौटंकी, मुकदमा वापस नहीं लूंगा – बीडीओ

प्रधान के माफी मांगने के रवैये पर भी ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चा रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 9 Feb 2018, 1:57 PM IST

Gogunda

डॉ सुशीलसिंह चौहान/उदयपुर. गोगुंदा प्रधान की ओर से विकास अधिकारी मनहर विश्नोई के साथ की गई गाली गलौच, मारपीट और राजकार्य में बाधा के विरोध में ग्राम पंचायतों एवं पंचायत समिति कार्मिकों की ओर से जारी सामूहिक हड़ताल गुरुवार को प्रधान के माफी मांगने के साथ ही खत्म हो गई। अब प्रधान ने माफी मांगी या फिर नौटंकी की, इसे लेकर ग्रामीण क्षेत्र में चर्चा रही। प्रधान व विकास अधिकारी की तनातनी का खामियाजा ग्रामीणों ने भुगता। लोग छोटे-छोटे कार्यों के लिए पंचायत समिति व ग्राम पंचायत स्तर पर चक्कर काटते रहे। गौरतलब है कि विकास अधिकारी एवं प्रधान के बीच 9 जनवरी से विवाद चल रहा था।
यह रही चर्चा
प्रधान के माफी मांगने के रवैये पर भी ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चा रही। प्रधान ने माफी मांगने के लिए जो शब्द काम में लिए, उससे स्पष्ट तौर पर यह भी नहीं लगा के वे विकास अधिकारी से माफी मांग रहे हैं। जानकारों की मानें तो प्रशासनिक अधिकारियों का लगातार दबाव था कि किसी भी तरह हड़ताल वापस हो जाए।
मुकदमा रहेगा यथावत
प्रधान की माफी के साथ ही संगठन की हड़ताल वापसी हुई है। मेरी तरफ से राजकार्य में बाधा का दर्ज मामला पुलिस की जांच पर निर्भर है। मेरे साथ हुई घटना का न्याय अदालत में ही होगा।
मनहर विश्नोई, विकास अधिकारी, गोगुंदा

READ MORE : उदयपुर में तीन दिवसीय वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल आज से शुरू, देश-विदेश के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां


और क्या चाहिए...
प्रधान ने सभी के सामने माफी मांग ली है। इससे ज्यादा और किसी को क्या चाहिए।
शांतिलाल मेघवाल, जिला प्रमुख, उदयपुर
मांग ली माफी
संगठन का दबाव ही था, जिस पर विकास अधिकारी विश्नोई की ओर से दर्ज मामले में पुलिस ने सत्यता से जांच कर अदालत में चालान पेश किया। अब प्रधान की ओर से माफी मांग ली गई है।
अजय आर्य, अध्यक्ष, विकास अधिकारी संघ
काम काज नहीं हो बाधित
मेरे माफी मांगने से पूरे जिले की ग्राम पंचायतों में कामकाज शुरू हो जाता है। आमजन की परेशानी खत्म हो जाती है तो ऐसे में मुझे मांगनी भी पड़े तो क्या बुराई है।
पुष्कर तेली, प्रधान, गोगुंदा
यूं चला माफी का घटनाक्रम
राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद के नेतृत्व में हड़ताल पर रहे राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा परिषद, पंचायत प्रसार अधिकारी संघ, ग्राम सेवक संघ, पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ एवं समस्त विकास अधिकारी संघ ने प्रधान पुष्कर तेली की ओर से केवल...तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं, सुनते ही हड़ताल वापस लेने के साथ शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित प्रदर्शन नहीं करने का फैसला सुनाया।