
फाइल फोटो
Good News : रक्षाबंधन पर्व पर सलूम्बर जिले में महिला पुलिस कार्मिकों का सोमवार को अवकाश रहेगा। रविवार को एसपी अरशद अली ने आदेश जारी कर बताया कि सोमवार को रक्षाबंधन के पर्व पर सलूम्बर जिले के तहत पुलिस सेवा में कार्यरत सभी महिला कार्मिकों का अवकाश रहेगा। महिला पुलिस कार्मिक सोमवार को अपने परिवार के साथ घर पर भाइयों के साथ पर्व मनाएगी। एसपी ने क्षेत्र की जनता से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की।
इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने प्रदेश की सभी महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन खास उपहार दिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज के दिन राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर का ऑफर दिया गया है। राजस्थान की सीमा में आज सुबह से लेकर रात्रि 11.59 बजे तक रोडवेज की बसों में महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। पर मुफ्त सफर का टिकट जरूर मिलेगा।
यह भी पढ़ें -
यह भी पढ़ें -
Published on:
19 Aug 2024 02:29 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
