इधर, केबिनेट मंंत्री बाबूलाल खराड़ी के गृहक्षेत्र में हुई इस घटना के बाद हडक़ंप मच गया। सूचना पर मंत्री कार्यक्रम निरस्त कर वहां पहुंचे। उनके साथ जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल, एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, सीएमएचओ डॉ.शंकरलाल बामनिया के साथ ही मेडिकल, एफएसएल व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। टीमें मौके पर आवश्यक साक्ष्य जुटाने में लगी है। उन्होंने खाद्य सामग्री व शराब के सेम्पल लिए।