7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में बीजेपी नेता को कांग्रेस पार्षद ने दी धमकी, पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम

राजस्थान में बीजेपी नेता को कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद द्वारा धमकी देने का मामला सामने आया है। भाजपा देहात अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Google source verification
Udaipur Congress Councillor Arrested for Threatening BJP Rural President in Rajasthan

भाजपा देहात अध्यक्ष को कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद ने दी धमकी (फोटो- पत्रिका)

उदयपुर: भाजपा देहात जिलाध्यक्ष को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धमकी देना कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद को भारी पड़ गया। गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस निवर्तमान पार्षद को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट भी करवाई। पुलिस कार्रवाई से गुस्साए कांग्रेस नेता थाने पहुंचे। वहीं, भाजपा पदाधिकारियों की भी मौजूदगी रही। आखिर पुलिस ने शांतिभंग में पाबंद करके मामले को खत्म किया।

पुलिस ने बताया कि कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद गौरव प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली के खिलाफ पोस्ट शेयर की थी, जिसमें धमकी भरे शब्द लिखे थे। साथ ही गौरव प्रताप ने पुष्कर तेली को कॉल करके भी अभद्रता की। मामले ने तूल पकड़ लिया और गोवर्धनविलास थाने में शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर दी।

निवर्तमान पार्षद से पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करवाई। इसके बाद गौरव को गोवर्धनविलास थाने ले गए। दोपहर में थाने ले जाने के बाद रात तक वहीं बैठाए रखा। इसकी सूचना पर कांग्रेस पदाधिकारी थाने पहुंच गए। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को पाबंद करवाने की बात कही।

आपसी बातचीत से निकला हल

सूचना मिलने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, अभिमन्यु सिंह झाला के साथ ही कई लोग थाने पहुंचे। भाजपा नेताओं से संपर्क करके समाधान की कोशिश की। देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली से संपर्क करके मसले को खत्म करने की बात कही। भविष्य में इस तरह की टिप्पणी नहीं करने की बात पर मामला शांत हुआ।