5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थानी अंदाज में होगा मेहमानों का स्वागत, थाली में सजेंगे देश के हर हिस्से के व्यंजन

कई चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
राजस्थानी अंदाज में होगा मेहमानों का स्वागत, थाली में सजेंगे देश के हर हिस्से के व्यंजन

राजस्थानी अंदाज में होगा मेहमानों का स्वागत, थाली में सजेंगे देश के हर हिस्से के व्यंजन

उदयपुर अब पूरी तरह मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार हो रहा है। यहां मेहमानों का गर्म जोशी से स्वागत कर राजस्थानी व्यंजन परोसे जाएंगे, तो देश के विभिन्न हिस्साें के स्वाद मेहमानों की थाली की शोभा बढाएंगे। शेरपा जी-20 सम्मेलन को लेकर तैयारियां जारी हैं। शनिवार को मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स की टीम उदयपुर पहुंची। टीम ने यहां एयरपोर्ट से लेकर सभी पांच सितारा होटल्स की व्यवस्थाएं देखी। साथ ही पर्यटन विभाग की ओर से आए हुए दल के साथ एयरपोर्ट पर सामूहिक मीटिंग की गई। नोडल अधिकारी पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि शनिवार को आए दल में 11 अधिकारी शामिल हैं, इनमें मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स की टीम ज्वाइंट सेक्रेट्री नागार्जुन नायडू और रमेश बाबू की अगुवाई में पहुंची। अधिकारियों का उदयपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया।

---------

एयरपोर्ट पर होगी एसी व्यवस्था की बिना यात्रियों की परेशानी सभी मेहमान सुरक्षित पहुंचेशुक्रवार व शनिवार को पहुंचे दोनों दलों ने एयरपोर्ट पर सामूहिक बैठक कर तय किया कि व्यवस्थाएं ऐसी की जाएंगी कि बाहर से आने व बाहर जाने वाले आम यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। यहां इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ भी साथ पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर रजिस्ट्रेशन, एन्ट्री व एक्जिट, लगेज कैसे रखे जाएंगे, आने वाले वीआईपी मेहमानों के लिए वाहन कहा रखे जाएंगे, पायलट वाहन कैसे आएंगे-जाएंगे इसकी तैयारी देखी गई। इसके लिए एयरपोर्ट की भी सजावट की जाएगी, बेहतर तरीके से ब्रांडिंग की जाएगी, इसके लिए इवेंट मैनेजर पहुंच चुके हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर एएसप चन्द्रशील ठाकुर और प्रशिक्षु अधिकारी अभिषेक शिवहरे भी मौजूद थे।

------

ये देखी होटल्स में व्यवस्थाएं

यहां प्रवेश, मीटिंग, आराम, भोजन व रात्रि विश्राम सहित सभी प्रकार की व्यवस्थाएं देखी गई। मुख्य शेरपा मीटिंग कहा होगी, और उसके लिए क्या-क्या जरूरी व्यवस्थाएं होंगी ये देखा जा रहा है।

------

दोनो दल पहुंचे जगमंदिर व माणक चौक

यहां दोनों दलों ने जग मंदिर व माणक चौक पहुंचकर एक-एक इवेंट का बारिकी से जायजा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए यहां पर्यटन विभाग की ओर से बताए गए कोरियोग्राफर्स का दल भी पहुंच चुका है। तैयारी ऐसी की जा रही है कि तय चैनल पर आयोजन को लाइव देखा जा सकेगा। पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक सलीम खान भी जगमंदिर व माणक चौक में मौजूद थे।-----

दो दिनों में ये पहुंचे अधिकारी

- कुमार तुहिन, डायरेक्टर जनरल आईसीसीआर, अभयकुमार, ज्वाइंट सेक्रेट्री, महेन्द्र सहगल प्रोग्राम डायरेक्टर व श्रुति राय।

- मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स, नागराज नायडू, ज्वाइंट सेक्रेट्री जी 20, रमेश बाबू, ज्वाइंट सेक्रेट्री समिट, मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स, प्रवीण जाखड़, ओएसडी समिट, असीम अनवर, अंडर सेक्रेट्री मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स, नमन उपाध्याय, अंडर सेक्रेट्री मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स, विपुल बावा, अंडर सेक्रेट्री मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स, अनुज स्वरूप, अंडर सेक्रेट्री पहुंचे हैं।

----