26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां युवा नशे के लिए बेच रहे घरों के बर्तन !, लगे अंकुश

राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस के मौके पर पत्रिका स्पीक आउट कार्यक्रम गुरुवार को वार्ड 41 में हुआ। इस दौरान यहां के वार्डवासियों ने बेबाकी के साथ अपनी समस्याओं को रखा।

3 min read
Google source verification
यहां युवा नशे के लिए बेच रहे घरों के बर्तन, लगे अंकुश

यहां युवा नशे के लिए बेच रहे घरों के बर्तन, लगे अंकुश

राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस के मौके पर पत्रिका स्पीक आउट कार्यक्रम गुरुवार को वार्ड 41 में हुआ। इस दौरान यहां के वार्डवासियों ने बेबाकी के साथ अपनी समस्याओं को रखा। यहां सबसे बड़ी और प्रमुख बात ये उभरकर सामने आई कि यहां का युवा नशे की जद में है। नशा इतना सिर चढ़कर बोलने लगा है कि ये युवा परिजनों के काम पर चले जाने के बाद घरों के बर्तन तक बेच देते हैं। इससे वे अपने नशे की लत को पुरा करते हैं। यही नहीं यहां काला भाटा िस्थत राजकीय बालिका प्रावि की बच्चियों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यहां असामाजिक तत्व आकर उनको गलत इशारे करते हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई तक नहीं की जा रही है। कहने तो यहां पहले पुलिस चौकी बनाई गई थी, लेकिन अब इस चौकी का अस्तित्व ही खतरे में है। इसकी हालत भी बदतर है। इसके अलावा मादड़ी क्षेत्र के इस वार्ड में बनी नालियों का ढालान भी सही नहीं है। ऐसे में नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर आम रास्तों पर बिखर रहा है। इसके अलावा मादडी क्षेत्र के लोग आवागमन के साधन नहीं होने से बहुत परेशान हैं। यहां सामान्य तबके के लोग रहते हैं। शहर के सबसे नजदीक का वार्ड है लेकिन नगर निगम की ओर से इसके लिए यातायात की कोई सुविधा नहीं दी है। ऐसे में यहां के लोगों के लिए सिटी बस का संचालन किया जाना चाहिए ताकि आवागमन सुगम हो सके। इसके नगर निगम, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। इस वार्ड में िस्थत पार्क की हालत भी खराब है। यहां अतिक्रमण किया गया है। जिससे पार्क की हालत खराब हो गई है।

वार्ड के लोगों ने आरोप लगाया कि इतनी समस्याएं होने के बावजूद नगर निगम प्रशासन ने एक तरह से इस वार्ड को अलग-थलग मान रखा है। वार्ड के लोगों ने बताया कि ठोकर चौराहा से लेकर आकाशवाणी तक लाइट की सुविधा नहीं है। रोड़ पर अंधेरा रहता है। जिसका समाधान किया जाना जरूरी है। पत्रिका स्पीक आउट पारखजी की बाड़ी रोड़ नंबर तीन के सामने आयोजित की गई।

इन्होंने रखी बेबाकी से अपनी बात

पार्षद कमलेश मेहता, लोकेश पारख, देवीलाल पालीवाल, सत्येन्द्रसिंह राजावत, लक्ष्मीनारायण साहु, लक्ष्मणसिंह चुण्डावत, लक्ष्मणसिंह राव, चन्द्रशेखर शर्मा , प्रवीण सालवी, शिवपूजन, हितेश गोस्वामी आदि ने वार्ड की समस्याओं को लेकर अपनी बात बेबाकी से रखी।

ये प्रमुख मुद्दे आए सामने

- मादड़ी को जयसमंद से पानी दिया जाए। पेट्रोल पंप से पाइप लाइन के जरिए वार्ड में पानी पहुंचाया जाए।

- यहां पीने के पानी में 1700 टीडीएस की मात्रा है। जिसका समाधान किया जाए।

- मादड़ी तक सिटी बस का संचालन किया जाए।

- मुख्य मार्ग अण्डरब्रिज से लेकर मादड़ी तक सड़क साढ़े सात मीटर चौड़ी है। इसलिए इसके दोनों ओर लगे अतिक्रमण हटाए जाएं। ताकि आवागमन सुगम हो।

- रीको की रोड नंबर दो, तीन और पांच की ओर मादड़ी में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर रोक लगाई जाए। इन पर बेरीकेड लगाए जाएं।

- वार्ड में पानी एक दिन छोड़कर आता है। इस समस्या का समाधान किया जाए।

- रीको के कारण भूमिगत जल सही नहीं है। प्रशासन की ओर से इस पर ध्यान दिया जाए।

- कालाभाटा के सामने चल रहे नशे के कारोबार पर प्रतिबंध लगाकर युवा पीढ़ी को बचाने की दिशा में काम किया जाए।

- करीब 15 दिन से बंद पड़ी पनघट योजना को शुरू किया जाए।

- ठोकर चौराहा से आकाशवाणी तक रोशनी की व्यवस्था की जाए।

- नगर निगम की ओर से लगाई गई कचरा संग्रहण गाड़ी पर बार-बार चालक बदलने पर अंकुश लगाया जाए।

- मादड़ी में कचरा संग्रहण के लिए कम से कम दो ऑटो की व्यवस्था की जाए।- लक्ष्मीनगर में पानी निकासी के लिए नालियां बनाई जाए।

- वार्ड में सफाई व्यवस्था के लिए बीट व्यवस्था को मजबूत कर पर्याप्त कर्मचारी लगाए जाएं।

- अपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिए पुलिस गश्त को मजबूत किया जाए।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग