5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसे स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, जहां हर वक्त मंडराता है मौत का खतरा, उदयपुर का यह स्कूल किसी मुसीबत से कम नहीं 

राजकीय उच्च माध्यामिक विद्यालय ब्राह्मणों का खेरवाड़ा में अधिकांश कमरे जर्जर हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

jyoti Jain

•

Updated: 3 Sep 2017, 2:59 PM IST

high school brahmano ka kherawada jhadol udaipur

झाड़ोल. राजकीय उच्च माध्यामिक विद्यालय ब्राह्मणों का खेरवाड़ा में अधिकांश कमरे जर्जर हैं। वहीं छतें टपक रही हैंं। बरसात के दौरान डर से विद्यार्थियों की छुट्टी करना विद्यालय प्रशासन की मजबूरी बनी हुई है। प्रधानाचार्य ने उच्चाधिकारियों व प्रशासन को इस स्थिति से अवगत कराया है।

वर्ष 1954 में बने इस विद्यालय के 5 कमरे जर्जर हालत में हैं और छत से पानी टपक रहा है। पिछले वर्ष बालिका प्राथमिक विद्यालय का समायोजन होने पर 5 कमरे मिले। इसमें से 3 कमरे पूर्णतया जर्जर अवस्था में हैं। दो कमरों में कक्षाएं चलती हैं और 3 पर ताले लगे हैं। स्कूल में 263 का नामांकन हैं। कमरों की कमी से विद्यार्थियों को बैठने में समस्या हो रही है। पुराने कमरे छोटे होने के कारण छात्र-छात्राओं पूरी जगह नहीं मिल रही।

READ MORE: उदयपुर की इस पंचायत में तीन माह से नहीं बांटा राशन, दबाव पर चीनी दी, मैसेज मिले गेहूं के


5 पद रिक्त : विद्यालय मेंं स्वीकृत पदों में से पांच पद रिक्त हैं। इससे विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को दो-दो कक्षा में शामिल कर अध्यापन कार्य कराना पड़ रहा है। रिक्त पद होने के बाद भी वर्ष 2017 में बोर्ड परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा।


और इधर, एक अध्यापक के भरोसे 93 विद्यार्थी
ग्राम पंचायत देवास के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुण्डावली में 93 छात्र-छात्राओं पर वर्तमान में मात्र 1 अध्यापिका कार्यरत है। पांच कक्षाओं में मात्र 1 अध्यापिका होने से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है। अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी, बीडीओ एवं बीईओ को ज्ञापन देकर अध्यापक नियुक्त करने की मांग की है।

READ MORE: उदयपुर में अब पुलिस बनाएगी अपने क्षेत्र को खुले में शौचमुक्त, हर पंचायत स्तर पर चलेगा अभियान

ये भी पढ़ें- बीमार पत्नी को पीटकर रुपए ले भागा

गींगला. कुराबड़ थाने में महिला ने पति सहित चार के खिलाफ मारपीट कर 20 हजार रुपए छीन भागने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार कराकलां (सलूम्बर) निवासी चंदा की उसके पति भैरूलाल ढोली के साथ कुछ महीनों से अनबन थी। पीहर में रहते हुए चंदा बीमार हो गई। परिजन इलाज के लिए उसे कुराबड़ मार्ग से उदयपुर ले जा रहे थे। टोड़ी के निकट भैरूलाल, उसके दो भाइयों और बहन ने गाड़ी रुकवाकर चंदा एवं उसके परिजनों से मारपीट की और 20 हजार रुपए छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।