
video : मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसडीएम वल्लभनगर ने भटेवर में मतदान केंद्र का किया निरीक्षण
हेमन्त आमेटा/ भटेवर. विधानसभा चुनावों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसडीएम वल्लभनगर अनिल कुमार शर्मा मंगलवार को भटेवर पुराना चौराया बस स्टैंड पर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंंचे। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 59 एवं 60 का निरीक्षण किया। इसी बीच बूथ लेवल अधिकारी वीरेंद्र परिहार ने मतदान केंद्र सम्बन्धित व्यवस्थाओं एवं प्रक्रिया के बारे में निर्वाचन अधिकारी को अवगत करवाया। इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्र पर बाहर से लेकर अंदर तक संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी बीच निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को केंद्र के बूथ नम्बर 59 पर बने चित्रों को रंग रोगन कर मिटाने, मतदान केंद्र के बाहर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रेम्प बनाने, मतदान केंद्र पर साफ-सफाई करवाने, मतदान केंद्र पर भाग संख्याओं में लाइनोंं में सुव्यवस्थित पोल खड़े करने, पोलिंग टीम के ठहरने की व्यवस्था करवाने, बिजली-पानी की व्यवस्था, शौचालय सम्बन्धी व्यवस्थाओं के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान भूअभिलेख निरीक्षक हेमन्त शर्मा, भगवान दास व बीएलओ वीरेंद्र परिहार उपस्थित रहे।
Published on:
23 Oct 2018 07:48 pm
