28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एशिया का दूसरा सबसे बड़ा लेक… कहीं और नहीं भारत के इस राज्य में है

जयसमंद झील (Jaisamand Lake Udaipur) एशिया की दूसरी सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। मिस्र में असवान डैम के निर्माण से पहले यह एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील हुआ करती थी।

2 min read
Google source verification
जयसमंद झील एशिया की दूसरी सबसे बड़ी कृत्रिम झील है

जयसमंद झील एशिया की दूसरी सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। मिस्र में असवान डैम के निर्माण से पहले यह एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील हुआ करती थी।

यह राजस्थान के उदयपुर शहर से 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है

यह राजस्थान के उदयपुर शहर से 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसे ढेबर के नाम से भी जाना जाता है। इसे महाराणा जय सिंह ने 1685 में इस झील का निर्माण किया था।

इस विशाल झील में तीन अलग-अलग द्वीप हैं। झील के एक द्वीप पर भील, मीना आदिवासी समुदाय के लोग रहते  हैं।

इस विशाल झील में तीन अलग-अलग द्वीप हैं। झील के एक द्वीप पर भील, मीना आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं। अन्य दो बड़े द्वीपों को 'बाबा का मगरा' और छोटे द्वीप को 'पियारी' के नाम से जाना जाता है। इनमें से एक द्वीप जयसमंद आइस्लैंड रिसॉर्ट स्थित है। खास बात यह कि जयसमंद आइस्लैंड रिज़ॉर्ट एशिया का सबसे महंगे और भव्य होटल रिसॉर्ट्स में से एक है।

जयसमंद झील में पर्यटक दो सबसे महत्वपूर्ण एक्टिविटी, बोट राइडिंग  और जयसमंद वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी विजिट कर लुफ्त उठा सकते हैं।

जयसमंद झील में पर्यटक दो सबसे महत्वपूर्ण एक्टिविटी, बोट राइडिंग और जयसमंद वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी विजिट कर लुफ्त उठा सकते हैं। जयसमंद वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी में प्रवासी और स्थानीय पक्षियों और छोटे-बड़े जानवरों बड़ा समूह है, जिसे नजदीक से देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठते हैं।

जयसमंद झील विजिट के लिए जुलाई और अगस्त सबसे अच्छे महीने है

जयसमंद झील विजिट के लिए जुलाई और अगस्त सबसे अच्छे महीने है और यहां पहुंचने के हवाई, सड़क और रेलवे तीनों मार्ग पर आसानी से जुड़े हैं।