
जनआधार कार्ड
मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. जन सुविधाओं का नया आधार जन आधार कार्ड वितरण को लेकर अब प्रशासन सख्त हुआ है। असल में जिले के अलग-अलग ब्लॉक में 2 लाख कार्ड पहुंचा दिए गए लेकिन वितरण के मामले में आंकड़े बहुत कमजोर है। मतलब अभी 32 प्रतिशत कार्ड का वितरण ही हो पाया है। इसमें सर्वाधिक स्तर पर कार्डों का वितरण फलासिया व कानोड़ में हुआ है तो सबसे कम ऋषभदेव, फतहनगर, कोटड़ा व सराड़ा व उदयपुर सिटी में हुआ है।
राज्य सरकार से बनकर आने वाले जनआधार कार्ड सीधे जिलों को भेजे जाते है और यहां से ब्लॉक को। वहां से संबंधित व्यक्ति के नजदीकी के ई-मित्र तक पहुंचाया जाता है। ई-मित्र संचालक को बॉयोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी कर संबंधित को नि:शुल्क कार्ड देना होता है, उसके बदले सरकार को उसको प्रति कार्ड 5 रुपए कमीशन देती है। कार्ड वितरण में तेजी नहीं होने पर प्रशासन ने नीचे से फीडबैक मांगा तो सामने आया कि कोरोना संक्रमण के चलते सबसे ज्यादा प्रभाव सामने आया और उसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बंद होने से भी कार्ड लेने वाले प्रभावित होते है। अब प्रशासन ने कहा कि कार्ड के वितरण को लेकर कार्य योजना बनाते हुए इसमें तेजी लाई जाए और इसके लिए नियमित समीक्षा की जाए।
जाने जन आधार कार्ड को
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2019-20 में परिवर्तित बजट घोषणा के तहत राजस्थान जन आधार योजना 2019 का क्रियान्वयन किया गया। इसमें राज्य के निवासी परिवारों की जन सांख्यिकीय व सामाजिक-आर्थिक सूचनाओं का डेटा बेस तैयार कर प्रत्येक परिवार को एक नंबर, एक कार्ड पहचान प्रदान किया जा रहा है।
इनका कहना है...
हमारी गुरुवार को इसको लेकर वीसी भी हुई। सभी ब्लॉक स्तरीय सांख्यिकी एवं आईटी कार्मिकों को इस कार्य को लेकर कहा कि कार्ड वितरण जल्दी से जल्दी किया जाए। वैसे सराडा ब्लॉक के पीलादर, अमरपुरा एवं सलूंबर ब्लॉक के बस्सी सामचोत ग्राम पंचायतों के ई-मित्रों का निरीक्षण कर कार्ड वितरण की तकनीकी बारीकियों को भी बताया।
- पुनीत शर्मा, मुख्य आयोजना अधिकारी उदयपुर
प्रमुख ब्लॉक की स्थिति एक नजर में
ये ब्लॉक आगे
ब्लॉक... कार्ड ब्लॉक में भेजे... अभी तक बांटे
फलासिया... 6641... 3911
कानोड़ पा. ... 1404... 784
मावली... 14557 7178
गोगुंदा ... 8342... 3883
सेमारी... 5679... 2486
ये ब्लॉक पीछे
सराड़ा... 9147... 2307
फतहनगर पा. ... 1116... 229
कोटड़ा... 7499... 1501
ऋषभदेव... 18539... 3096
उदयपुर नगर निगम... 15185... 1452
Updated on:
19 Jun 2020 11:41 am
Published on:
19 Jun 2020 11:34 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
