खेड़ा ने इन सात सवालों के जवाब मांगे
1. टेंपल इंटरप्राइजेज की कितनी सम्पत्तियां थी, कितने कर्मचारी थे, पैसा कहा से आ रहा था?
2. सोलह हजार गुणा कारोबार बढऩे के बाद एकाएक अक्टूबर 2016 में इसे नुकसान दिखाकर बंद करने की नौबत क्यों आ गई?
3. कंपनी के खातों में 51 करोड़ रुपए विदेशों से आना दर्शाया गया ऐसे में सरकारी एजेंसी के कान क्यों नहीं खड़े हुए, पूछताछ क्यों नहीं की?
4. कंपनी को 15.78 करोड़ रुपए का अनसिक्योर्ड लोन देने के क्या कारण थे?
5. कुसुम फिनसर्व प्रा. लि. 6.20 करोड़ की सम्पत्ति गिरवी रख 25 करोड़ का ऋण दे दिया, क्या आरबीआई में ऐसे नियम है कि इस प्रकार कम सम्पत्ति पर बड़ी राशि का लोन दे दिया जाए।
6. इस कंपनी ने पवन चक्की द्वारा बिजली उत्पादन का प्लांट रतलाम में लगा दिया, ऐसे कौनसे मापदंड है जिससे शेयर व आयात-निर्यात करने वाली कंपनी को सरकार ने बिना अनुभव के बिजली उत्पादन का काम दे दिया?
7. केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल एक निजी व्यक्ति के बचाव में अकारण क्यों खड़े हुए?